HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 17 August 2018

श्री परशुराम यात्रा का बदनावर में भव्य स्वागत व धर्मसभा

श्री परशुराम यात्रा का बदनावर  में भव्य स्वागत व धर्मसभा 

धर्मेंद्र अग्निहोत्री 
हैलो धार 
            बदनावर-   विश्व ब्राह्मण महापरिषद व बह्म परशुराम अखाडा द्वारा युगल पीठाधीश्वर आचार्य राजेश्वरजी महाराज अंतराष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद के नेतृत्व में विश्व के समस्त ब्राह्मणो को एक सुत्र में बांधने के लिये महा सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत भगवान परशुराम की गौरव मयी शौर्य गाथा का सम्पूर्ण भारत में प्रचार प्रसार्र े हैतु 1,11,000 किलोमिटर लम्बी यात्रा देश के 687 जिला व 4000 कस्बो व गांवो के कस्बो तक पंहुचने के कार्यक्रम के अन्तर्गत रथ यात्रा का बदनावर में आगमन हुआ जिसका श्री ब्राह्मण समाज बदनावर के द्वारा बडी चैपाटी पर भव्य स्वागत पुष्प वर्षा की गई व रैली के रूप में मृत्युंजय होटल सभागृह ले जाया गया जंहा धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई 
        सर्वप्रथम आचार्य श्री राजेश्वरजी व उनके साथी श्री सुरेशजी शर्मा  के श्री रघुनाथप्रसादजी शर्मा (गायत्री शक्ति पीठे संस्थापक ) को मंचासीन किया गया एंव श्री ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंकज शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नेहा शमार्, परशुराम युवा मंच अध्यक्ष चिन्मय जोशी द्वारा सभी अतिथियो का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात स्वागत भाषण समाज अध्यक्ष पंकज शर्मा द्वारा दिया गया व अतिथी परिचय युवा मंच अध्यक्ष चिन्मय जोशी द्वारा कराया गया इस तरह विधीवत धर्मसभा की शुरूआत हुई जिसमें गायत्री उपासक, सेवा भावी, सेवानिवृत शिक्षक श्री रघुनाथप्रसादजी शर्मा का श्री ब्राहृाण समाज द्वारा सम्मान किया गया जिसके बाद मुख्य आचार्य युगल पीठाधीश्वर आचार्य श्री राजेश्वरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में भगवान परशुरामजी के जीवन चरित्र का वर्णन किया एंव उनकी शौर्य गाथा के बारे मे समाज जन को बताया व उनके दिये उपदेशो से सभी को अवगत कराया ब्रह्म समाज की एकता व अखंडता पर जोर देते हुए ब्राह्मण एकता के लिये सभी समाज जन को प्रेरित किया व उनके द्वारा चलाया जा रहा महा सम्पर्क अभियान जो विश्व व्यापीरूप से चलाया जा रहा व ब्राह्मण हेल्पलाईन बनाई जा रही है जो पूर्ण विश्व में सभी ब्राह्मण बंधुओ को एक दुसरे के साथ जोडे रखेगी व एक सुत्र में बांधे रखेगी। धर्मसभा समाप्ति के पश्चात भगवान श्री परशुरामजी की आरती व प्रसादी वितरण की गई बडी संख्या में समाजजन धर्मसभा में उपस्थित थे। । कार्यक्रम का संचालन श्री ब्राह्मण समाज के सचिव  जितेन्द्र शर्मा ने किया व अंत में आभार कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा ने माना ।

No comments:

Post a Comment