HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 3 July 2018

भाजपा नगर मंडल बदनावर का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संम्पन

भाजपा नगर मंडल बदनावर का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संम्पन 

हैलो धार 
       बदनावर - भाजपा नगर मंडल बदनावर का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया जिसमें हर बूथ के सक्रीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन शामिल हुवें। बदनावर नगर के 19 बूथो सें 600 से अधिक कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तरीय संरचना एवं कार्य योजनाओं के बारें में बताया गया। मुख्य अतिथी विधायक भंवरसिंह शेखावत, विधान सभा प्रभारी अजय कुशवाह, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, तिर्थ एवं मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चाचु बना, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र भट्ट, कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र सराफ आदि ने संबोधित किया। 
          मंच पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव, प्रेमचंद परमार, आशा सराफ, पार्षद चन्द्रभानुसिंह सोलंकी, संगीता राठोड, रंजना पकंज ठाकुर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जय सूर्या, माधवी कुंवर सोलंकी, हेमन्त मोदी, धर्मेन्द्र शर्मा, एमए खान, ईश्वर कटारा आदि थे। आयोजन में विधायक द्वारा 19 बूथों प्रभारीयों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया।  कार्यक्रम में अतिथी परिचय पंकज ठाकुर के द्वारा संचालन प्रितेश सिंह पंवार व आभार राकेश राठोड ने माना। 

No comments:

Post a Comment