HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday, 10 July 2018

धार कलेक्टर दीपक सिंह ने 15 जुलाई मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

धार कलेक्टर दीपक सिंह ने 15 जुलाई मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

     संजय शर्मा हेलो धार
    बदनावर- कलेक्टर दीपक  सिंह ने मंगलवार को बदनावर पहुॅचकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 15 जुलाई के प्रस्तावित जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। श्री सिंह ने ग्राम ढोलाना से चौपाटी तथा कृषि उपज मंडी प्रांगण तक के मार्ग का आवलोकन किया और कृषि उपज मंडी प्रांगण का जायजा लिया। कलेक्टर  सिंह ने जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की अलग-अलग बैठके भी ली। 
 इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भंवर सिंह शेखवात , पुलिस अधीक्षक  बीरेन्द्र कुमार सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बदनावर श्री प्रतापसिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्री रजनीश मालवीय, भाजपा नेता मनोज सोमानी,मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा सहित अन्य अधिकारी, पत्रकारगण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment