HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 16 June 2018

ईद ने कांग्रेस-भाजपा को किया एक मंच पर, ईदगाह पहुंच शिवराज-कमलनाथ ने दी लोगों को बधाई

ईद ने कांग्रेस-भाजपा को किया एक मंच पर, ईदगाह पहुंच शिवराज-कमलनाथ ने दी लोगों को बधाई

राजधानी भोपाल में ईदगाह पर गले मिले दो राजनीतिक विरोधी।
हैलो धार 
               भोपाल-  राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में ईद शांति और अमन के साथ मनाई जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों व ईदगाहों पर नमाज अदा कर अमन की दुआएं मांगी। सबने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दीं। कांग्रेस और भाजपा के कई नेता एक मंच पर नजर आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। दोनों ने मंच भी साझा किया।
- शनिवार को राजधानी भोपाल में ईदगाह पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ कमलनाथ साथ बैठकर हंसी मजाक भी करते दिखाई दिए। दोनों ने प्रदेश के लोगों को भी ईद की बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज, कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर आलोक शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा आदि नेता ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment