HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 8 June 2018

प्रभारी मंत्री श्री आर्य द्वारा कारम मध्यम सिंचाई परियोजना की आधारशिला 304.44 करोड़ रूपये की लागत आऐंगी

प्रभारी मंत्री श्री आर्य द्वारा कारम मध्यम सिंचाई परियोजना की आधारशिला 304.44 करोड़ रूपये की लागत आऐंगी

संजय शर्मा 
हैलो धार संपादक 
         धार, 8 जून 2018 पशुपालन, जेल, पर्यावरण, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री   अंतरसिंह आर्य ने शुक्रवार को धार जिले की जनपद पंचायत धरमपुरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठादी के ग्राम भारूड़पुरा में 304.44 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली कारम मध्यम सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा किया जावेगा।  आर्य ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बांध की लम्बाई 58 मीटर है और ऊॅचाई 52 मीटर रहेगी। इस बांध के जल भण्डारण की क्षमता 40.53 मी.घ.मी. रहेगी। इस परियोजना के जल से 8750 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। इस परियोजना से 52 ग्रामों के लगभग 5830 कृषकों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। श्री आर्य ने कहा कि इस परियोजना के बन जाने से आसपास के क्षेत्र में भू-जल स्तर में वृद्धि होगी और खाद्यान्न उत्पादन में भी बढ़ौत्तरी होगी। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। 
           प्रभारी मंत्री  आर्य ने आगे कहा कि इस परियोजना के डूब प्रभावित किसानों के पुनर्वास तथा मुआवजा राशि  उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किए जावेंगे। इस परियोजना का कार्य पूर्ण होने पर डूब प्रभावित की समिति गठित की जावे और मछली पालन के लिए समिति का पंजीयन कराएं। इस संबंध में मछली पालन विभाग आवष्यक कार्यवाही सुनिष्चित करेगा। श्री आर्य ने कहा कि पहले प्रदेष में 2900 मेगावाॅट बिजली पैदा होती थी, वर्तमान में 18000 मेगावाॅट बिजली का उत्पादन होता है। म.प्र. पहले देष में एक बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। अब यह प्रदेष अनाज उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है। इस प्रदेष को लगातार पाॅंचवी बार कृषि कृमण अवार्ड प्राप्त कर चुका है। 
            आर्य ने कहा कि प्रदेष में पहले 7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती थी, वर्तमान में 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। अब 60 लासख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जावेगा। उन्होने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जनजाति के सभी लोगों को उक रूपये प्रतिकिाले अनाज उपलबध कराने का फैसला मिला है। जिससे इस वर्ग के लोगों को  इसका लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि सरकार असंगठित श्रमिकों की चिंता की है और श्रमिकों के पंजीयन का अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान धार जिले में लगभग 5 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। इस श्रमिकों को  राशन कार्ड की तरह एक कार्ड प्रदाय किया जावेगा। हर वर्ग के इन श्रमिकों को षासकीय योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। 
श्री आर्य ने कहा कि गरीब लोगों के 30 जून तक के बिजली बिल माफ कर दिए है। अब 1 जुलाई 2018 से 200 रूपये प्रति उपभोक्ता को बिजली बिल का भुगतान करना होगा। जिसमें टीवी, पंखा, बल्ब का उपयोग कर सकते है। 
       सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इस समारोहा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस षासनकाल में गाॅंव-गाॅंव में सड़कों की जाल बिछी है। जिसे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। उन्होने कहा कि पहले किसानों को बैंक में 18 प्रतिषत ऋण पर ब्याज लगता था। अब इस सरकार के कारण बिना ब्याज का ऋण मिल रहा है। यह हम सब के लिए खुषी की बात है। 
         जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती-मोहन पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कारगर प्रयास किए गए है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसका गरीब महिलाओं को लाभ मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. राज बर्फा ने भी समारोह को सम्बोधित किया। 
        क्षेत्रीय विधायक  कालुसिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया और क्षेत्र में इस बड़ी परियोजना की आधारशिला रखने पर प्रषन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए पिछले 20 वर्षो से सर्वे कार्य चल रहा था। इसको स्वीकृत कराने के लिए पूरी कोषिष की गई है। जिसका परिणाम आज सामने दिख रहा है। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने के बाद इस वनवासी क्षेत्र में लोगों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और यहाॅं के कृषकों की माली-हालत में भी आशातीत सुधार होगा। 
        कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन  प्रवीण कुमार खरत ने कारम मध्यम सिंचाई परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री जल संसाधन  पुरूषोत्तम जोषी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनावर श्री बी.एस. सोलंकी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment