HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 30 June 2018

किसानों को गेहूं पर 265 रूपय बोनस देश में सिर्फ़ मध्यप्रदेश में ही - डॉ राज बरफा

किसानों को गेहूं पर 265 रूपय बोनस देश में सिर्फ़ मध्यप्रदेश में ही - डॉ राज बरफा 

किसान चौपाल का प्रथम चरण 11 जुलाई से - जगदीश जाट 
भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संम्पन 
         धार - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा धार पार्टी मुख्यालय पर आगामी किसान चौपाल कार्यक्रम की रुपरेखा के संदर्भ में  जिला स्तरीय बैठक हुई जिसमे विशेष रूप से मार्गदर्शन देने हेतु  भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बरफा,मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री जगदीश जाट ,मोर्चा जिला प्रभारी श्री मनोज सोमानी ,मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कन्हैया लाल पटेल ,मोर्चा महामंत्री संजय मुकाती ,शिवपाल आर्य मंचासीन थे। 
        सर्व प्रथम भगवान बलराम व महापुर्षों के चित्रों पर पुष्प माला दिप प्रज्ज्वलित पर बैठक की शुभारम्भ किया 
       स्वागत भाषण में भाजपा किसान मोर्चा  जिलाध्यक्ष श्री जगदीश जाट ने कहा की मोर्चे की किसान सम्मान यात्रा सफल होने के बाद संगठन द्वारा 11  जुलाई से पुरे प्रदेश में किसान चौपाल कार्यक्रम का प्रथम चरण प्रारंभ होगा जिसमे किसान मोर्चा पदाधिकारी व सदस्य जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक ग्राम केन्द्रों पर किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। किसान चौपाल का उद्देश्य यह हे की राज्य और केंद्र सरकार की ऐतिहासिक किसान हितैषी नीतियों की किसान के साथ चर्चा करना है। आगामी मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक कर विधानसभा प्रभारी ,किसान चौपाल प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। 
          भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राज बरफा जी ने अपने उद्बोधन में कहा की हर राज्य की किसानो की विकास जीडीपी ग्रोथ अलग होती है यूपी की ग्रोथ माइन्स  तीन प्रतिशत और मध्यप्रदेश की ग्रोथ प्लस 18 प्रतिशत है। किसानो को 265 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं पर बोनस देने वाला देश में पहला राज्य है,वर्ष 2004 से पूर्व कांग्रेस के दौर में प्रदेश में सिचाई ,जल, बिजली और सड़क के अभाव में खेती - किसानी की भयावह स्थिति थी ,बुरी दुर्दशा थी युवा किसानो को यह बात पता नहीं है। विगत 14 वर्षो से भाजपा के लंबे कालखंड को देखते रहने से उन्हें कांग्रेस की बदनीयत का पता नहीं है। ऐसे में बीमारू राज्य और उस समय की विषम परिस्थितियों के कालखंड में से मध्यप्रदेश को विकसित राज्यों की पंक्ति में ला खड़ा करने के अनुभवों को वरिष्ठ किसान के द्वारा रेखांकित करना भी इस किसान चौपाल का उद्देश्य है। 
        किसान मोर्चा जिला प्रभारी श्री मनोज सोमानी ने भी कार्य योजना के बारे में विस्तृत बताया। भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की  जिला स्तरीय बैठक में मोर्चा से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अमृत पाटीदार ,बृजेन्द्र सिंह चौहान ,जगदीश कामदार ,रामलाल संगीत्रा ,विजय रघुवंशी ,गोपाल बिल्लौरे ,विनय पटेल ,अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ,अनिल यादव ,सुदर्शन चोयल,अनिल सेठ  सहित सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे ,संचालन शिवपाल आर्य व आभार संजय मुकाती ने किया 

No comments:

Post a Comment