HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 25 May 2018

कुक्षी कोटेष्वर धाम में आम नागरिकों से कलेक्टर दीपक सिंह हुए रू-ब-रू

कुक्षी कोटेष्वर धाम में आम नागरिकों से कलेक्टर दीपक सिंह हुए रू-ब-रू

संजय शर्मा 
हैलो -धार 
      धार, 25 मई 2018 कलेक्टर दीपक सिंह  ने गुरूवार को जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम कोटेश्वर धाम के महंत श्री कमल दास जी के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना की। रात्रि में आश्रम में आम नागरिकों से रू-ब-रू हुए। श्री सिंह ने इस दौरान डूब क्षेत्र संबंधित समस्याएं जानी और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। 
     कोटेश्वर धाम आश्रम स्थित गौशाला का अवलोकन भी किया। यहाॅं उन्होने साफ-सफाई व्यवस्था देखी और गौशाला प्रबंधकों की सराहना की। कलेक्टर सिंह इसके पष्चात डूब प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों से चर्चा कर समस्याएं जानी। सिंह ने खरीफ सीजन के लिए कृषकों द्वारा खाद, बीज व आवष्यक तैयारियों की जानी ली। कलेक्टर  सिंह ने इसके बाद माॅ नर्मदा जी के दर्शन  भी किए। 

No comments:

Post a Comment