HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 20 May 2018

संगठन कार्यक्रम के कारण ही हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करता है- सँगठन मँत्री

संगठन कार्यक्रम के कारण ही हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करता है-  सँगठन मँत्री जयपाल सिंह चावड़ा

संजय शर्मा 
हैलो -धार न्यूज़ 
           धार - धार जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वर्गीय  कुशाभाऊ ठाकरे  परिसर जिला कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें मार्गदर्शन देने हेतु संभागीय सँगठन मँत्री जयपाल सिंह चावड़ा व जिला प्रभारी बाबू सिंह रघुवंशी विशेष अतिथि के रुप से उपस्थित थे । बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा ने की तथा कार्य योजना वृत रखा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आगामी कार्य योजना  व पिछले कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित
         इस बैठक में संभागीय संगठन मंत्री श्री चावड़ा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो मंत्र दिया था। उसे आज हमारी सरकारें उसी को अमल में ला रही हैं। देश में गरीबों के लिए जो कुछ भी हो रहा है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण हुआ है। हमारी सरकार कार्यकर्ताओं के कारण बनी है। हमारे पास सक्षम नेतृत्व और विचारधारा है, जिसके कारण हम जनसेवा के महायज्ञ में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन क्षमता के कारण हमारी ताकत बढ़ी है। हमारी चुनौतियां बढ़ी है क्योंकि हम मजबूत हुए है। देश के सारे विपक्षी दल एवं अनेक ताकतें मिलकर भाजपा को रोकने में लगी हुई है। भविष्य में हमारी चुनौतियां बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रम और कार्यकर्ता हमारी ताकत है। 
     संगठन कार्यक्रम के कारण ही हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करता है। हमारे पास मजबूत और सक्षम कार्यकर्ताओं की बडी फौज है, और झोली में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अपार उपलब्धियां है, जिनके दम पर पूरे आत्मविश्वास के साथ मध्यप्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस दौरान उन्होंने चलो गांव की चोपाल कार्यक्रम व किसान सम्मान यात्रा की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मंडल स्तर पर बैठकें मतदान केंद्र पर करणी कार्यो के बारे में बताया।
         इस कामकाजी बैठक में जिला प्रभारी श्री रघुवंशी ने भी अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि बूथ मुख्य इकाई है। बूथ मजबूत हो इस दृष्टि से बूथ समितियों एवं पालक संयोजकों की प्रदेश  व जिला में  बैठक संपन्न होगी। उन्होंने बूथ के सक्रिय कार्यकर्ता एवं की-वोटर को भी सूचीबद्ध करने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने किया व आभार जिला महामंत्री उमेश गुप्ता ने माना। बैठक में मेला तीर्थ प्रधिकरण उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चाचू बना,  प्रदेश कार्य समिति सदस्य , मंडल अध्यक्ष व मँडल प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment