HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday, 31 May 2018

राष्ट्र संत डॉ भय्यूजी महाराज की प्रेरणा से जिला जेल धार में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा कम्प्यूटर, धार्मिक साहित्य, कम्बल व साड़ी वितरण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

राष्ट्र संत डॉ भय्यूजी महाराज की प्रेरणा से जिला जेल धार में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा कम्प्यूटर, धार्मिक साहित्य, कम्बल व साड़ी वितरण का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

संजय शर्मा हैलो धार
    धार -  ज़िला जेल मुख्यालय पर राष्ट्र संत डॉ भय्यूजी महाराज की प्रेरणा से सूर्योदय परिवार द्वारा बन्दी पुनर्वसन योजनांतर्गत कंप्यूटर के माध्यम से तकनीकी शिक्षा बंदियों को देना, आध्यात्मिक ऐतिहासिक  सामाजिक प्रेरणादायीं पुस्तकों सहित जेल में बंद कैदियों के लिए कम्बल व महिला बंदियों को साड़िया वितरण की गई।
             कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर दीपक सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक बिरेन्द्र कुमार सिंह, अध्यक्षता जिला जेल अधीक्षक एस के उपाध्याय, अतिथि संजय शर्मा अध्यक्ष हमारा प्रयास सेवा संस्थान, संस्था उपाध्यक्ष अमृत पाटीदार मंचासीन थे।
           सर्व प्रथमअतिथि द्वारा  माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया l स्वागत भाषण में जेल अधीक्षक एस के उपाध्याय जेल में बन्दियों की संख्या सहित कार्य योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दीl साथ ही सद्गुरु डॉ भय्यूजी महाराज ट्रस्ट द्वारा जो सामग्री निःशुल्क भेंट की गई उसके हम आभारी हैं।
           मुख्य अतिथि कलेक्टर दीपक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भय्यूजी महाराज पूरे देश में समाज सुधार हेतु अनेकों कार्य किये जा रहे हैंl जो भी व्यक्ति जाने या अनजाने में अपराध करता है उसकी सज़ा बड़ी लंबी होती हैं जो भी कैदी यहा से सजा पूर्ण करके जाए वह संकल्प ले कि वह कोई ऐसा अपराध नही करे कि उसे दोबारा यहा आना पड़े ।
            विशेष अतिथि एसपी बिरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भय्यूजी महाराज के बन्दी भाइयों के लिये जो विचार है वह बड़े ही उच्य विचार हैं, ज्ञानवर्धक सहित पढ़कर अपने जीवन को उच्च बनाए बुरे विचारों को मन से निकाले तब ही आपका उद्धार होगा।

  •             इस अवसर पर संस्था सदस्य विकास शर्मा खरसोड़ा, लाखन सिंह नवासा, बलराम राठौर, गायत्री परिवार से जगदीश पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता लेखा शर्मा, रविता तिवारी उपस्थित थे।
         संस्था अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पूज्य गुरुदेव भय्यूजी महाराज की प्रेरणा से श्री सदगुरू दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर के सहयोग से हमारा प्रयास सेवा संस्था अनेक सामाजिक प्रकल्पों को चला रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन जेलर यशवन्त मांझी ने किया व आभार संजय शर्मा ने माना।

No comments:

Post a Comment