HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 22 May 2018

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 20 जिलाध्यक्ष को बदला

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 20 जिलाध्यक्ष को बदला 

हैलो -धार न्यूज़ 
      भोपाल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) ने आज एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए मध्यप्रदेश के 20 जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह को चुनाव समन्वय समिति और सुरेश पचौरी को चुनाव योजना समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। माना जा रहा है कि अभी कुछ और नियुक्तियां व फेरबदल होना है जो इसी माह में संभव हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की लिस्ट इस प्रकार है: 
विट्ठल दास मीणा को गुना, बैजनाथ यादव को शिवपुरी, कन्हैया राम लोधी को अशोकनगर, देवेंद्र शर्मा को ग्वालियर, अजय टंडन को दमोह, गुरमीत सिंह मांगू को रीवा, सुभाष गुप्ता को शहडोल, मिथिलेश जैन को कटनी शहर, गुमान सिंह ठाकुर को कटनी ग्रामीण, राजकुमार खुराना को सिवनी, वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को डिंडोरी, विश्वेवर भगत को बालाघाट, कैलाश मिश्रा को भोपाल शहर, अरुण श्रीवास्तव को भोपाल ग्रामीण, रतन सिंह ठाकुर को सीहोर, नारायण सिंह को राजगढ़, सुनील शर्मा को बैतूल, कपिल फौजदार को होशंगाबाद, मनोज राजानी को देवास वीरेंद्र सिंह राठौर को बड़वानी
दिग्विजय सिंह कोआर्डिनेशन कमेटी, सुरेश पचौरी प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन
         मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। एआईसीसी ने उन्हे कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया है। वहीं सुरेश पचौरी को इलेक्शन प्लानिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कर्नाटक चुनाव के बाद राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश पर फोकस शुरू कर दिया है। कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन का पद मिलते ही एक तरह से सारी कांग्रेस की लगाम आधिकारिक रूप से दिग्विजय सिंह के हाथ में आ गई है।
       अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के हवाले से ये ऐलान किया। जिसमें उन्होंने कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन के लिए दिग्विजय सिंह और 12 अन्य सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया। साथ ही इलेक्शन प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन के लिए सुरेश पचौरी और आठ अन्य नामों की घोषणा की। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश में 20 जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया है।
        बता दें कि इससे पहले कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के दौरान कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार समित की कमान सौंपी थी। इसके अलावा कांग्रेस ने प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए थे। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और भी नियुक्तियां होना शेष हैं। जल्द ही वो भी कर दी जाएंगी। 

No comments:

Post a Comment