HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 1 May 2018

प्रदेश में 15 मई से 30 जून तक निकाली जायेंगी विकास यात्राएँ -मुख्यमंत्री श्री चौहान

प्रदेश में 15 मई से 30 जून तक निकाली जायेंगी विकास यात्राएँ -मुख्यमंत्री श्री चौहान

सभी विकासखण्डों में 5 मई को होंगे स्व-सहायता समूह सम्मेलन 
मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में आवेदकों की समस्याओं का किया समाधान
        हैलो -धार न्यूज़ 
         भोपाल : मंगलवार, मई 1, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में आगामी 15 मई से 30 जून तक विकास यात्राएँ निकाली जायेंगी। यात्राओं के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ दिलवाये जायेंगे। साथ ही, विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में इस संबंध में वरिष्ठ मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य एजेंडा विकास और जन-कल्याण है। अत: विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिये तेजी से प्रयास किये जायें। 
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के 12 आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया।
         मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि चना, मसूर और सरसों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के कार्य को पूरी दक्षता और कुशलता से पूरा किया जाये। किसानों को भुगतान में कहीं भी कोई दिक्कत नहीं हो। पेयजल आपूर्ति के लिये भी व्यापक प्रबंध करें तथा आवश्यकतानुसार जिलों में पेयजल परिवहन की व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पाँच मई को सभी विकासखण्डों में आजीविका दिवस पर स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन किये जायेंगे।
विकास यात्रा के दौरान श्रमिक होंगे लाभान्वित
         मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि असंगठित श्रमिक कल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसे सभी के सहयोग से आयोजित किया जाये। आगामी 7 मई को होने वाली ग्राम सभाओं में श्रमिकों के प्राप्त आवेदनों की सूची का वाचन किया जाये। वाचन के बाद पात्र श्रमिकों को कार्ड दिये जायें। श्री चौहान ने कहा कि इस योजना में गत एक अप्रैल से पात्र श्रमिकों को लाभ दिया जाना है। उन्होंने निर्देश दिये कि विकास यात्रा के दौरान श्रमिकों को लाभ वितरण किया जाये। आगामी जुलाई और अगस्त माह में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मेलन कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा।
         मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाधान एक दिन में योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये। 
        पुरस्कृत अधिकारियों में केटेगेरी 'ए' में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी श्रीमती सुमन खटरकर, तहसीलदार सोहागपुर (शहडोल)  मनोज चौरसिया, विकासखंड समन्वयक सिवनी  सुनील कुमार पवार, सहायक आपूर्ति अधिकारी भोपाल  राजेश खरे, आयुक्त भोपाल द्वारा प्राधिकृत अधिकारी  एम.पी. शांडिल्य शामिल हैं। इसी प्रकार केटेगरी 'बी' में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (बसोदा) विदिशा ए.एस. कौरव, नायब तहसीलदार (सरई) सिंगरौली  प्रभास कुमार भर्गी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) श्री आर.पी. त्रिपाठी, वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्यामपुर (सीहोर)  बी.एस. देवरा और तहसीलदार कुम्भराज (गुना) ब्रिज मोहन आर्य को प्रशस्ति-पत्र दिये गये।

No comments:

Post a Comment