HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 2 May 2018

भारत सरकार के ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत सामुदायिक भवन तिरला में एक दिवसीय ‘‘किसान कल्याण कार्यशाला‘‘ का आयोजन किया गया

भारत सरकार के ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत सामुदायिक भवन तिरला  में एक दिवसीय ‘‘किसान कल्याण कार्यशाला‘‘ का आयोजन किया गया 

        तिरला - कार्यक्रम की मुख्य रूप से  विधायक प्रतिनिधि  विकास शर्मा, अध्यक्ष कृषक सलाहकार समिति  अषोक जाट, जिला महामंत्री किसान मोर्चा संजय मुकाती मण्डल अध्यक्ष पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ गणेश  पटेल,एवं कृषि वैज्ञानीक डा. एस. सी तिवारी, उप संचालक कृषि श्री आर.एम. जामरे,सहायक संचालक कृषि श्रीमती संगीता चैहान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।
        कार्यक्रम में विकास खण्ड तिरला के कृषक मित्र, प्रगतिशील एवं अन्य लगभग 110 कृषक ने भाग लिया। इस दौरान डा. तिवारी ने किसानों को जैविक खेती, एवं  समन्वित किट प्रबंधन व समय-समय पर वैज्ञानिको द्वारा दी गई सलाहनुसार खेती करने हेतु मार्गदर्षन दिया गया। उप सचांलक श्री जामरे जी ने कार्यक्रम के उददेष्य एवं आय दोगुनी करने के लिए उन्नत कृषि तकनीकी अपनाने की सलाह दी। श्री विकास शर्मा द्वारा किसानों को नरवाई न जलाना, बीजोपचार के बारे में जानकारी दि गई इसके साथ ही श्री अषोक जाट द्वारा, मिटटी परीक्षण एवं वर्मी कम्पोस्ट के बारे में  विस्तृत जानकारी किसानो को दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित संबंध विभाग के अधिकारीयो द्वारा अपने -अपने विभाग में संचालीत योजनाओ की जानकारी दी गई 
कार्यक्रम के दौरान प्रगतिषील कृषको की सफलता की कहानियाॅ एवं बेस्ट एग्रीकल्चर प्रेक्टीसेस संबध में जानकारी दी गई तथा कृषि उत्पादन बढाने के लिए किसानों को कृषि के साथ अन्य लाभ के धंधे, उद्यानिकी फसलो की खेती, उन्नत पषुपालन, मत्स्यपालन,एवं जल एवं भूमि संरक्षण की गतिविधि अपनाने एवं संतुलित उर्वरक, दवाई का उपयोग करने की जानकारी प्रदान की गई।
      किसानो को विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आय दोगुनी करने हेतु कृषि साहित्य एवं ब्रोषर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री डी.के. उपाध्याय एवं आभार  के.सी. चोहान ने माना।

No comments:

Post a Comment