HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 16 April 2018

धार जिला मुख्यालय पर उदय रंजन क्लब मैदान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन

धार जिला मुख्यालय पर उदय रंजन क्लब मैदान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन

 कृषकों को प्रतिकात्मक स्वरूप 200 रूपये के प्रमाण पत्र वितरित किए

संजय शर्मा हेलोधार न्यूज़ पोर्टल 
           धार, 16 अप्रैल 2018  जिला प्रशासन द्वारा 16 अप्रैल 2018 को उदय रंजन क्लब मैदान धार में म.प्र.शासन की महत्वकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि’’ योजना का जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन हुआ। जिसमें रबी वर्ष 2016-17 में न्यून्तम समर्थन मूल्य पर विक्रय करने वाले जिले के 19339 कृषको को 200 रूपये प्रति क्विंटल  अनुसार प्रोत्साहन राशि का वितरण प्रतिकात्मक रूप से वितरित किया गया।
           इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती-मोहन पटेल ने कृषक सम्मेलन का शुभांरभ किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा , विधायक धरमपुरी  कालुसिंह ठाकुर, विधायक सरदारपुर  वेलसिंह भूरिया, प्रभारी कलेक्टर  आर.के. चौधरी ,पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह , एसडीएम  शंकरलाल सिंगाड़े, पूर्व सांसद  छतरसिंह दरबार, उपाध्यक्ष जिला पंचायत  कल्याणसिंह पटेल, मण्डी अध्यक्ष  प्रभु राठौड़  ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट, नगर पालिका उपाध्यक्ष  कालीचरण सोानवानिया,मोहन पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी,विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा  अन्य  अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण सहित बड़ी संख्या में कृषकगण/महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के शाजापुर जिले के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। 
           जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती-मोहन पटेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार हैं। उन्होने कहा कि कृषि उत्पादन कई गुना बढ़ गया हैं, जिसके कारण म.प्र. शासन को पिछले 5 वर्षो से  केन्द्र सरकार द्वारा कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जा रहा हैं। कार्यक्रम को विधायक सरदारपुर श्री वेलसिंह भूरिया ने भी किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर योजनाओं के लाभ लेने के लिए कहा। सम्मेलन में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विस्तार से कृषि से संबंधित जानकारी से किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम में जिले के लगभग 7682 कृषक उपस्थित हुए। अंत में आभार उप परियोजना संचालक आत्मा  के.एस. झणिया ने माना। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरूण बोडा ने किया। कृषक सम्मेलन में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्षनी/स्टाॅल लगाए गए।

No comments:

Post a Comment