HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 10 April 2018

बदनावर विधानसभा के विभिन्न ग्रामो में किसान सम्मान यात्रा में ग्रामीण किसानों का हुवा सम्मान

बदनावर विधानसभा के विभिन्न ग्रामो में किसान सम्मान यात्रा में  ग्रामीण किसानों का हुवा सम्मान 
 ग्राम कोद बिड़वाल, मकानी, मनासा, मुरडका, पलवाड़ा, सलोनी,  किसान सम्मान यात्रा का आदि जगह हुवा स्वागत

 पवन वैष्णव
     नागदा (धार) मध्य प्रदेश सरकार किसानों की हितेषी सरकार है, कांग्रेस के शासनकाल में खेती में किसानों कों नुकसान का सामना करना पड़ रहा था, भाजपा सरकार ने देश में पहली बार किसानों का स्तर ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भावंतर योजना प्रारम्भ की, जीरो परसेंट ब्याज कर लाखों किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया, एक लाख रुपय पर 10,000 माफ किये, शिवराज सरकार ने किसानों को 10 घंटे बिजली देकर कांग्रेस के जनरेटर राज से मुक्ति दिलाई। संपूर्ण मध्यप्रदेश में गेहूं का बोनस  रुपय 265 वर्तमान वर्ष के साथ पिछले वर्ष का  रुपय 200 देकर नवीन कीर्तिमान स्थापित किया, 
   उक्त उद्बोधन बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत ने किसान सम्मान यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत माकनी में कहें। किसान सम्मान यात्रा मुरडका, नागौरा, पलवाड़ा मनासा होते हुए माकनी पहुंची। माकनी में यात्रा का स्वागत भाषण किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट द्वारा दिया गया, किसान सम्मान यात्रा में विधायक भंवर सिंह शेखावत, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जगदीश जाट, प्रहलाद सिंह सोलंकी, रमेश पटेल, सुनील मोदी, ओपी बन्ना, अमृत पाटीदार, शिवराम सिंह रघुवंशी, हीतेंद्र पुरोहित, नारायण देवड़ा,सुनील मोदी , रतनलाल पाटीदार,मंडल यात्रा प्रभारी गोवर्धन पाटीदार ,जाकिर पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी साथ थे। माकणी मैं स्थानीय ग्रामीण किसानों का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत किया गया एवं शासन द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण की योजनाओं से भी अवगत करवाया गया
   इस अवसर पर माकनी सरपंच प्रतिनिधि इंदरसिंह पटेल, विजय सांखला, धर्मेंद्र राठौड़, राधेश्याम पांचाल, सुभाष सेन, अशोक कसेरा, कालूराम राठौड़, दशरथ भाटी,लक्ष्मीनारायण सांखला, रामलाल सेन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment