HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 6 April 2018

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर के राजवाडा पर मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर के राजवाडा पर मनाया स्थापना दिवस 

       धार 6अप्रैल 2018- जिले के 24 मण्डल क्षेत्रों के अंतर्गत स्थानीय ग्राम पंचायत स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया जहाॅ भाजपा का ध्वज फहराया गया तथा प्रदेश  व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे इसका संकल्प भी लिया गया।  
    धार नगर भाजपा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर नगर के राजवाडा पर पार्टी का ध्वजारोहण कर भाजपा का इतिहास, जनसंघ से लेकर भाजपा तक की विकास यात्रा, सरकार की उपलब्धियों अपनी विचारधारा का बखान किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ राज बर्फा ने भाजपा के इतिहास का उल्लेख करते हुए अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र व प्रदेष सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसका संकल्प दिलवाया तथा कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे इस ओर ध्यान दे। 
             इस अवसर पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डाॅ. शरद विजयवर्गीय व कन्हैयालाल यादव, नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा मंचासीन थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डाॅ. कमल जैन, देवेन्द्र सोनाने, नंदराम पहलवान, मुन्नालाल राठौर, राजेश  हारोड, विनिता जोशी , अनिता बोरासी, आशिष गोयल, दिनेश  नायक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुसूम सोलंकी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष देवेन्द्र रावल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रिमा राठौर, पिछडा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश  टामकिया, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष पुरषोेतम चैहान अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष हुजेफा सेफी, पार्षद मनीष प्रधान, हुकूम लष्करी, कमल दुबे, विपिन राठौर, राजेश  सिसोदिया, रवि मेहता, कुसुम राठौर, लक्ष्मीबाई नरोले, पुष्पा चावडा, अनिता अग्रवाल, हेमलता देवडा, पुजा मोर्य, जमना भूरिया दिनेश  मोर्य, भयुराम, दिपक पंवार, षिव पटेल, दिपक बिडकर, ष्याम मानावत, विवेक गोड, सोनू ठाकुर प्रज्ञा ठाकुर, डाली जाधव  आदि कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित थे। प्रारम्भ में अतिथि स्वागत कार्यक्रम संयोजक जयराज देवडा  ने किया ।

No comments:

Post a Comment