HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 5 April 2018

काला हिरण मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा, जाना पड़ेगा जेल,सलमान की सजा के पीछे ये 5 मजबूत सबूत रहे

काला हिरण मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा, जाना पड़ेगा जेल
       सलमान की सजा के पीछे ये 5 मजबूत सबूत रहे  
  सलमान खान की जमानत पर आज 10.30 बजे होगी सुनवाई

        जोधपुर-जोधपुर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो दशक पुराने बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया है लेकिन उनके साथी चार सह आरोपियों को बरी कर दिया है। लंच ब्रेक के बाद जज ने सलमान खान को 5 साल कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई। जेल भेजने के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस केस में सह आरोपी सैफ अली, तब्बू, सोनाली और नीलम को संदेह के लाभ पर बरी कर दिया गया है।
         पेशी के लिए ये सभी बुधवार को यहां पहुंच गए थे। मामला सितंबर-अक्टूबर 1998 का है। तब ये सभी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर में थे। सलमान खान और उनके साथियों पर 2 चिंकारा और 3 काले हिरणों (ब्लैक बक) के शिकार का आरोप लगा था। सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था।
           सलमान खान  सहित सभी सह आरोपी कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पहुंचें। उस समय सभी के चेहरे पर तनाव व्याप्त था। अदालत के फैसले के बाद सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत सजा के संबंध में बहस कर रहे हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने इस मामले में  28 मार्च को हुई सुनवाई में ही फैसला सुरक्षित कर लिया था।
       अदालत में प्रवेश करते ही मजिस्ट्रेट ने मुस्करा कर सभी आरोपियों के अभिवादन का जवाब दिया और सबसे पहले  सलमान का नाम पूछा जिस पर सलमान ने अपना नाम बताया। फैसले के दौरान सलमान के परिवार के सदस्य भी अदालत में मौजूद थे।
         अदालत के फैसले की संभावना में सलमान खान सहित सभी सह आरोपी कल शाम ही जोधपुर पहुंच गये थे। इस मामले के सभी आरोपी कल रात से ही तनाव में थे। अभिनेता सलमान को मारने की धमकी के मद्देनजर पुलिस ने उनके होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा कर रखी थी और आज सुनवाई के दौरान न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।
         उल्लेखनीय है कि सलमान पर दर्ज किये गये चार में से तीन मामलों में वह बरी हो चुके है। अदालत ने पूर्व में ही हिरण शिकार मामले में सलमान पर दर्ज तीन मामलों में से दो में बरी कर दिया था और अवधिपार हथियार रखने के मामलें में भी उन्हें संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया था।
     सलमान खान की जमानत पर आज 10.30 बजे होगी सुनवाई
20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर की अदालत ने दोषी करार देते हुए 5 साल जेल की सजा सुनाई है. लेकिन आज सुबह 10.30 बजे कोर्ट में सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी. 
        सलमान की सजा के पीछे ये 5 मजबूत सबूत रहे
     1. अक्टूबर 1998 में हुई इस घटना का सबसे पड़ा सबूत है वह जगह जहां पर मृत हिरण मिला था वहां से सलमान खान अपनी जिप्सी में भागे थे। सरकारी वकील भवानी सिंह भाटी का कहना है कि उस रात सभी कलाकार जिप्सी कार में थे, सलमान खान गाड़ी चला रहे थे। हिरणों का झुंड देखने पर उन्होंने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिए थे।
    2. इस कड़ी में फॉरेंसिक सबूत सबसे अहम है। हिरण के दूसरे पोस्टमॉर्टम में शरीर पर छेद मिले (संभावित रूप से गोलियों के निशान मिले)। बता दें कि सलमान खान पर वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 के तहत केस चलाया गया।
    3. काले हिरण का शिकार (शेड्यूल 1 की प्रजाति) अन्य हिरण की हत्या से ज्यादा गंभीर मामला है। गौरतलब है कि इस मामले में दो अन्य आरोपी दुष्यंत सिंह और दिनेश सिंह हैं। हिरण के शिकार के समय दुष्यंत सिंह कथित रूप से सलमान के साथ था जबकि दिनेश सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह सलमान खान का सहायक है।
      4. इस केस में सलमान के खिलाफ प्रत्यक्षदर्शी हैं। गवाह बिश्नोई हैं जो गोली चलने की आवाज सुनने के बाद घर से दौड़कर बाहर निकले। इनमें से दो लोगों ने बाइक से सलमान खान का पीछा भी किया।
     5. शिकार का यह तीसरा मामला था जिसके बाद सलमान खान पर केस चला। इस बात की पुष्टि खुद बचाव पक्ष के वकील ने की है। बहरहाल जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने बताया कि फैसले के मद्देनजर जेल में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment