HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday, 17 April 2018

मै राज्यमंत्री बाद में पहले माँ नर्मदा का सेवक हूँ - कंप्यूटर बाबा

मै राज्यमंत्री बाद में पहले माँ नर्मदा का सेवक हूँ - कंप्यूटर बाबा 

नर्मदा के तट पर विशाल संत समागम हुआ 

संजय शर्मा 
हेलोधार न्यूज़ 
           धामनोद -संत समागम एवं विशाल धर्मसभा ऋषि एवं कृषि परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धार-महू लोकसभा सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा महंत श्री श्यामदास जी महाराज भागवताचार्य  की प्रेरणा से खलघाट जिला धार में मॉ नर्मदा के तट पर दिनांक 16 अप्रेल 2018 को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
           सर्व प्रथम संत समागम के प्रेरणास्त्रोत महामंडलेश्वर पूज्य नरसिंह दास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में सभी संतो का आभार प्रकट कर नर्मदा को स्वच्छ एंव सुन्दर रखने का संकल्प दिलाया। संत समागम एवं विशाल धर्मसभा में  राज्यमंत्री दर्जा कंप्यूटर बाबा ने अपने उद्बोधन में कहा की मै राज्यमंत्री बाद में पहले माँ नर्मदा का सेवक हूँ। 
         संत समागम कई साधु-संतों द्वारा एवं राजनैतिक हस्तियों द्वारा आशीर्वचन  दिया गया, कार्यक्रम में मुख्य रुप से मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री नन्दकुमारसिंह चौहान, राज्यमंत्री दर्जा कंप्यूटर बाबा, राज्यमंत्री दर्जा  पंडित योगेंद्र जी, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा  स्वामी जी, नरोत्तम महाराज, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  सुधीर त्यागी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडेय, मुकेश नरवाल, दिलीप धनराज गुप्ता सहित राष्ट्रीय संत, धर्माचार्यों, राजनैतिक हस्तियों ने शिरकत करके राष्ट्र निर्माण हेतु जन-जन को समाजसेवी भूमिका निभाने का आव्हान किया ।

No comments:

Post a Comment