HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 25 March 2018

बदनावर नगर में माहौल अचानक गरमा पथराव, भगदड मची और नगर बंद,पुलिस प्रशासन ने मामले को सभाला

बदनावर  नगर में माहौल अचानक गरमा  पथराव, भगदड मची और नगर बंद,पुलिस प्रशासन ने मामले को सभाला  


 पुलिस ने निकाला नगर मे पैदल मार्च

      बदनावर - आज दोपहर 12.30 बजे बड़ी चौपाटी स्थित एक दुकान में आग लगाने की घटना के बाद नगर में माहौल अचानक गरमा गया। उपद्रव की खबर नगर में आग की तरह फैली और देखते ही देखते लोगो ने धडाधड अपनी दुकाने बंद कर दी। नगर में तनाव व दशहत का माहौल बन गया।
बल्लू बेटरी की दुकान मे अज्ञात लोगो ने आग लगाई
    बाद में नगर के कई भागो में दोनों ही पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इसमे कुछ लोगो को चोंटे आई लेकिन इलाज कराने के लिए अस्पताल में कोई नही पहुंचा। सुबह अज्ञात लोगो ने बडी चोपाटी स्थित बल्लु बेटरी की दुकान पर आग लगा दी। आग लगाने के बाद शहर मे तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व फायर ब्रिगेड की सहायता से आग बुझाई।
एक दम शुरू हो गया पथराव, भगदड मची
     आगजनी की घटना के बाद एक पक्ष के लोग सौमेश्वर चोराहे पर जमा थे। इसी दौरान जवाहर मार्ग स्थित कचहरी चोक से कुछ युवा गुजर रहे थे। तभी इमलीपुरा मौहल्ले से पथराव शुरू हो गया। इसी के साथ भेरूउखलिया व आंबेडकर चोराहे पर भी पथराव शुरू हो गया। दोनो पक्षो की ओर से जमकर पत्थर फेंके गए। पथराव मे कई लोगो को चोंट आई। किंतु अस्पताल मे अभी तक कोई भी इलाज कराने नही पहुंचा।
सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर डीके नागेन्द्रसिंह, एएसपी सचिन शर्मा, रायसिह नरवरिया भी बदनावर पहुंचे व स्थिति संभाली
    एसडीओपी व टीआई स्थानीय फोर्स लेकर बडी चैपाटी व नगर में भ्रमण कर भीड को जमा होने से रोकने में लग गए। तथा जिले व आसपास से पुलिस फोर्स बुलाया गया। करीब 3 बजे धार से एएसपी सचिन शर्मा बदनावर पहुंचे। कुछ देर बाद एडीम डीके नागेद्र व एएसपी रायसिंह नरवरिया भी फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस के आते ही अफसरों ने सख्ती की और कुछ ही देर में चोराहो पर जमा हो रहे लोगों को डंडे फटकार कर खदेड दिया। बाद में स्थिती काबू में आ गई। अफसरों ने नगर मे पैदल भ्रमण कर पथराव वाले स्थानों को देखा और और निकायकर्मियों की मदद से सडकों की सफाई करवाई। जिन्हें इंट पत्थरों से पाट दिया गया था। करीब तीन छोटी ट्राली भरकर पत्थर ईंटे हटाई गई। बाद में पुलिस प्रशासन ने धारा 144 अथवा अन्य कोई प्रतिबंधात्मक उपाय लागू नही किए कितु धारा 144 का सख्ती से पालन करवाते हुए घरों के ओटलों पर बैठे लोगों को घरो में दुबकने के लिए बाध्य कर दिया। आगजनी की घटना के समय पुलिस के पहुंचते ही भीड भाग खडी हुई और बस स्टैंड होकर नगर में आने तथा दुकान में आगजनी की खबर फैलते ही बाजार बंद हो गया। इसी के साथ कई तरह की अफवाहें फैली और भीड चोराहो पर जमा हो गई लेकिन पुलिस फोर्स कम होने के कारण उसे भगाने में काफी देर हुई इस बीच लोगों ने पथराव भी शुरू कर दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष टल्ला मोदी की गाडी फोडी, 2 रिक्शा भी फोड़े
   नप अध्यक्ष अभिषेक मोदी की सफारी कार क्रमांक एमपी 09 सीए 9632 के कांच फोड दिए। यह गाडी आंबेडकर चैराहे के पास खडी थी। इसी तरह काजीपुरा की घाटी व मालीपुरा की घाटी पर खडे दो रिक्शे के भी कांच फोड दिए। इनके क्रमांक एमपी 11 आर 0391 व एमपी 11 आर 0355 बताए गए है। इसी दौरान कचहरी चोक, इमलीपुरा, भेरू उखलिया, आबेडकर चोराहा, नगर परिषद के परिसर में स्थित राममंदिर, जवाहर मार्ग पर जबरजस्त पथराव हुआ। पुलिस फोर्स आने के बाद अफसरो ने मैदान पकडा और पूरे नगर का पैदल भ्रमण कर लोगों को घरो में भगाया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पथराव के बीच घुसकर उपद्रवियों को खदेडा। बाजार व बस स्टेंड बंद होने के बाद बसों को चोपाटी पर ही रोक दिया गया।
    बताया जा रहा है कि नगर परिषद प्रागंण में स्थित राम मदिर पर रामनवमी के अवसर पर दोपहर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। दोपहर 12 बजे आरती के समय बडी संख्या में श्रद्धालू जमा थे। उस समय पथराव होता तो काफी लोग हताहत होते। इसी तरह सोमेश्वर चोराहे पर भी सोमेश्वर महादेव मंदिर के नवनिर्माण का में भूमिपूजन समारोह भी आयोजित किया गया था। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालू जमा हुए थे किंतु दोनों कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो गए।
    गौरतलब है कि बडी चोपाटी पर जिस दुकान को जलाने का प्रयास किया गया वह बल्लू शाह नामक व्यक्ति की है। उसी के लडके दानिश शाह को सीए मयूर बोकडिया की दस मार्च को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफतार किया गया था। माना जा रहा है कि उसी की प्रतिक्रिया स्वरूप 15 दिन बाद यह घटना हुई। लोगों में उसी दिन से आक्रोश व दशहत व्याप्त थी।
शाम को पुलिस ने निकाला नगर मे पैदल मार्च
    घटना की जानकारी मिलते ही बाहर से बडी संख्या मे पुलिसबल बदनावर पहुंच गया। शाम को नगर मे पैदल मार्च निकाला गया। एडीएम डीके नागेंद्र व एएसपी रायसिंह नरवरिया व सचिन शर्मा ने बताया कि नगर में स्थिती शांत व नियंत्रण में है। शरातरी तत्वों की पहचान की जा रही है। तोडफोंड करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी भी स्थिती में नगर की शांति को भंग नही होने दिया जाएगा। 


No comments:

Post a Comment