HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 21 March 2018

फूलों की खेती बन रही किसानो के लिए लाभ की खेती - जगदीश जाट

फूलों की खेती बन रही किसानो के लिए लाभ की खेती - जगदीश जाट  
 जगदीश जाट

कृषि विज्ञान केन्द्र की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का समापन, 300 से अधिक कृषकों ने भाग लिया
 संजय शर्मा संपादक हैलो-धार
   धार - मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति रेशमबाई, जनपद अध्यक्ष जिला धार ने कृषि में  महिलाओ  की भागीदारी एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया।
   विशिष्ट अतिथि के रूप में  जगदीश  जाट  जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा धार ने कृषकों द्वारा लाए गये उद्यानिकी नमूने की सराहना की एवं अपने उद्बोधन में वर्तमान उद्यानिकी फसलो की उपज बढाना, बाजार व्यवस्था एवं नई उद्यानिकी फसलों की सम्भावनाएॅ तलाशने पर जोर दिया। जिले में फूलों की खेती का हमारे दैनिक जीवन में महत्व बताते हुए कैसे लघु-सीमान्त कृषक भी फूलों की खेती कर अधिक आय अर्जित कर सकते हैं।
     अध्यक्षीय उद्बोधन में  महेश  ठाकुर, जिला अध्यक्ष, किसान संघ, धार ने कृषकों से आह्वान किया कि कृषक भाई उद्यानिकी फसलों में नई तकनीकी अपनाकर अधिक पैदावार प्राप्त करें साथ बाजार व्यवस्था को ध्यान में रख कर नई उद्यानिकी फसलों की खेती करें। एवं उद्यानिकी की फसलों की भंडारण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देवें।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर डाॅ के.एस. किराड, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, धार ने दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की एवं जिले में उद्यानिकी फसलों की संभावनऐं एवं फल, सब्जी प्रसंस्करण पर जिले में संभावनाओं  पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में मुरली अय्यर, सस्य विशेषज्ञ, जैन इरिगेशन, इन्दौर ने उद्यानिकी फसलों में टपक सिंचाई पद्धति से अधिक पैदावार एवं उर्वरक प्रबंधन विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जिससे किसान भाई जिले में खेती में प्रयुक्त होने वाले अतिमहत्वपूर्ण आदान जल एवं उर्वरक की बचत कर अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते है।
    राष्ट्रीय बागवानी अनुंसधान एवं विकास प्रतिष्ठान, इन्दौर से आये  ए.के. पाण्डे, सहायक संचालक द्वारा उद्यानिकी कृषकों प्याज एवं लहसुन के बीज उत्पादन की आधुनिक तकनीकी पर प्रस्तुतीकरण दिया गया ताकि कृषक प्याज एवं लहसुन का बीज उत्पादन कर उचित मुल्य प्राप्त कर सकें एवं समय पर उचित मुल्य न मिलने पर आधुनिक तरीके से भंडारण कर सकें। तकनीकी सत्र के दौरान डाॅ एस.एस. चैहान,  डाॅ. जी.एस. गाठिये, डाॅ जे.एस. राजपूत, डी.एस.मण्डलोई, डाॅ. गुंजा वास्केल वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, धार ने भी जिले की प्रमुख उद्यानिकी फसले जैसे- अनार, आम, सीताफल, केला, पपीता, अमरुद आदि विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यक्रम में  एस.एस. चैहान, उपसंचालक कृषि,   के.एस. मण्डलोई, उप संचालक उद्यानिकी,  कमल मालवाीय एवं श्री एम. पॅवार, आदि ने कृषि एवं उद्यानिकी अपने विभाग की योजनाओं के बारे में कृषकों को अवगत कराया। 
 प्रगतिशील कृषक सूर्यकांत बोरदिया, अध्यक्ष, किसान संघ विकासखण्ड, धार, डॉ अमृतलाल पाटीदार पर्यावरणविद् उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, धार एवं जैविक कृषक नरेन्द्र राठौर, दिनेश पाटीदार, सीताराम निगवाल,  तेजराम जाट, बनेसिंह,  राधेष्याम यादव, अमित विजयवर्गीय आदि प्रगतिशील  कृषक ने अपने अनुभव बताये एवं जिले में उद्यानिकी फसलों की सम्भावनाओ पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का कवरेज आकाषवाणी, इन्दौर से  भार्गव एवं दूरदर्शन  की ओर से  सुनील सचान द्वारा किया गया।उक्त कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यानिकी, आत्मा, कृषि अभियांत्रीकी विभाग एवं कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्षनी लगाई गई।कार्यशाला में उद्यानिकी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कृषकों प्रशंसा प्रत्र अतिथियों द्वारा सम्मानित किये गया।
कार्यक्रम में  गौरव सारस्वत, शिवम राठौर,  जितेन्द्र नायक,  घनष्याम मेरवानी,  रामनारायण चैधरी, देसी डिप्लोमा,एवं रावे छात्रों ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment