HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 27 March 2018

किसान सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर विधानसभा धरमपुरी में बैठक सम्पन्न

किसान सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर किसान मोर्चा की विधानसभा धरमपुरी बैठक सम्पन्न
   5 अप्रेल से 15 अप्रेल के मध्य निकलने वाली किसान सम्मान यात्रा की बैठक

   संजय शर्मा संपादक हैलो-धार
    धरमपुरी- किसान सम्मान यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में  विधानसभा धरमपुरी की बैठक देवीजी मन्दिर धामनोद में को सम्पन्न हुई।सर्वप्रथम भगवान बलराम जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके एवं संगठन के प्रेरणास्त्रोत आदरणीय पं.दीनदयाल जी उपाध्याय व डॉ.श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी में चित्रो पर माल्यार्पण करके बैठक की शुरुआत की गई।
    धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में   5 अप्रेल से 15 अप्रेल के मध्य निकलने वाली किसान सम्मान यात्रा की तैयारी के संबंध बैठक में भाजपा नेता एवं कायकर्ताओ  की उपस्थित थे  जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे पधारे भाजपा धार जिलाध्यक्ष डॉ.राज जी बरफा, भाजपा  जिला महामंत्री व किसान सम्मान यात्रा के जिला प्रभारी मनोज  सोमानी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट,पूर्व विधायक धार करण सिंह पँवार, धरमपुरी विधायक कालु सिंह ठाकुर,मनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  शांतिलाल पाटीदार मंचासिन थे।
    किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट अपने सम्बोधन में कहा की किसान सम्मान यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा निकली जाएगी इस यात्रा में उत्क़ष्ट किसानो का सम्मान किया जाएगा सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में 11 दिन यात्रा विभिन्न ग्रामो से गुजरेगी व विधानसभा क्षेत्र में ही समापन किया जाएगा इस अवसर पर  मंडी अध्यक्ष डॉ.कृष्णा  पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य विष्णु  मालाधारी,नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु  नवरंग,सुभाष  चक्कीवाला, रविन्द्रजी परिहार,जनपद अध्यक्ष लाल सिंह  डावर, यात्रा के धरमपुरी मंडल के प्रभारी अरुण  मालवीया,यात्रा के विधानसभा प्रभारी ब्रजेन्द्रसिंहचौहान,सह प्रभारी राधेश्याम धाड़िया ,किसान मोर्चा के तीनों मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, शिवशंकर पाण, अनिल सेठ,किसान मोर्चे के मंडल उपाध्यक्ष,महामंत्री व समस्त पदाधिकारी,भाजपा के तीनो मंडल के महामंत्री,उपाध्यक्ष, समस्त पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा ,पि. वर्ग मोर्चा,अजजा मोर्चा, अजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा के तीनो मंडल अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महामंत्री व सभी पदाधिकारी,धरमपुरी विधानसभा(धरमपुरी, धामनोद, नालछा) के सभी पदाधिकारियों सभी नगर ईकाई अध्यक्ष व समस्त कार्यकर्ता व किसान भाई बैठक में काफी संख्या में उपस्थित हुए।
    सर्वप्रथम डॉ.राज बर्फा ने संबोधित किया, मनोज सोमानी, करणसिंह पँवार, कालुसिंह ठाकुर,जगदीश जाट ने भी संबोधित किया।बैठक का संचालन किसानमोर्चा जिला मंत्री व यात्रा सहप्रभारी राधेश्याम धाड़िया ने किया एवं अंत मे आभार किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व यात्रा के धरमपुरी विधानसभा प्रभारी ब्रजेन्द्रसिंह चौहान ने माना।बैठक में उपस्थित सभीकिसान भाई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो को 5अप्रेल से 15 अप्रेल तक निकलने वाली किसान सम्मान यात्रा की तैयारियों के बारे में मार्गदर्शन सभी अतिथियों द्वारा प्राप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment