HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 1 March 2018

उप चुनाव मध्यप्रदेश में कांग्रेस का दोनों सीटों पर कब्ज़ा बरक़रार

उप चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस का दोनों सीटों पर कब्ज़ा बरक़रार 

दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी के जित का अंतर कम हुआ
कांग्रेस उम्मीदवार कोलारस में 8086    और मुंगावली में 2123 वोट से विजयी 

        भोपाल । मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में मुंगावली सीट कांग्रेस ने जीत हासिल की है. कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को 2124 वोटों से हराया. निर्वाचन अधिकारी ने मुंगावली सीट पर मतगणना पूरी होने के बाद यह घोषणा की.
मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में मुंगावली से कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी के भाई साहब राव देशराज सिंह यादव को हराया. ब्रजेन्द्र को कुल 70808 वोट मिले, वहीं भाई साहब को 68684 वोट मिले. 
    कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को 2124 वोटों से हराया. निर्वाचन अधिकारी ने मुंगावली सीट पर मतगणना पूरी होने के बाद यह घोषणा की.
किसको कितने मत मिले 
कोलारस में 15वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के महेंन्द्र रामसिंह यादव खाटोरा को 55180 वोट मिले, जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन पट्टेवाले को 52037 वोट मिले हैं. यहां अभी मतगणना जारी है.   कोलारस में कांग्रेस के महेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेन्द्र कुमार जैन को 8086 वोट से पराजित किया। मुंगावली में कांग्रेस के ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा की बाई साहब को 2123 मतों से हराया।
कोलारस में महेंद्र सिंह को 82 हजार 523 वोट प्राप्त हुए जबकि देवेंद्र जैन को 74 हजार 437 मत मिले। मुंगावली में कांग्रेस के ब्रजेंद्रसिंह यादव को 70 हजार 808 और भाजपा की बाई साहब को 68 हजार 685 वोट प्राप्त हुए। कोलारस में प्राप्त 14 डाक मतपत्र में से एक अवैध, 8 कांग्रेस को और 5 भाजपा को प्राप्त हुए। मुंगावली में प्राप्त 4 डाक मतपत्र में से 3 निरस्त और एक भाजपा को प्राप्त हुआ। कोलारस में मतगणना शासकीय आईटीआई कॉलेज तथा मुंगावली में वोटों की गिनती अशोक नगर स्थित शासकीय नेहरू डिग्री कॉलेज में हुई। दोनों मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के लिये एक-एक सीएपीएफ की कम्पनी और स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया था। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर पूरे समय मौजूद रहे। वोटों की गिनती के लिये 14-14 टेबिल लगाई गई थीं। प्रत्येक टेबिल के लिये एक-एक माइक्रो आब्जर्वर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और 2 अन्य कर्मचारी को तैनात किया गया।


No comments:

Post a Comment