HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 17 March 2018

किसान सम्मान यात्रा एक ऐतिहासिक अवसर-- नरेन्द्र सिंह तोमर

किसान सम्मान यात्रा एक ऐतिहासिक अवसर-- नरेन्द्र सिंह तोमर
किसान के हितों में म.प्र. विश्व में सबसे आगे--नंद कुमार सिंह चौहान
किसान सम्मान यात्रा

संजय शर्मा संपादक हैलो-धार
      भोपाल- भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के हित में जितने निर्णय किए है वे ऐतिहासिक है और मैं दावे के साथ कह सकता हु कि मध्यप्रदेश के बराबर दुनिया के किसी भी देश अथवा प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ है। इसलिए किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से हम अपना सीना चौड़ा  करके किसानों के बीच जायेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का सम्मान भी प्रदेश भर में करेंगे। यह बात आज यहां किसान सम्मान यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित किसान मोर्चा की प्रादेशिक कार्यशाला का उदघाटन करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंद कुमार सिंह चैहान ने कही। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्रसिंह तोमर ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
                 नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बाद कृषि का इतिहास साक्षी है मध्यप्रदेश में किसानों के हित में जितनी प्रभावी किसान हितैषी योजनाएं आरंभ की। उतनी कभी नहीं हुई। मध्यप्रदेश को पांचवी बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है जो देश के इतिहास में मध्यप्रदेश की बहुत बडी उपलब्धि है। किसानों के पसीने और मुख्यमंत्री सिंह चौहान  की पाॅलिसी का यह सुफल है। मध्यप्रदेश की धरती पर किसानों के हित में भूतो न भविष्यति निर्णय हुए है। सम्मान यात्रा में इन सभी बातों को मोर्चा किसानों के साथ सांझा करेगा और उनका विश्वास अर्जित करेगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किसान सम्मान यात्रा के बहुआयामी उद्देश्यों से प्रदेश भर से आये मोर्चा के पदाधिकारियों को अवगत कराया।
               
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले14 वर्षों में कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बना है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भाजपा सरकार और तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तुलना करते हुए कहा कि प्रदेश में राजा रजवाड़ो, नवाब, अंगे्रजों और सबने मिलकर साढ़े सात लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित की लेकिन पिछले 12 वर्षों में धरती पुत्र किसान के बेटे  शिवराज ने रात दिन मेहनत कर सिंचाई का रकबा साढे सात लाख हेक्टेयर से 45 लाख हेक्टेयर तक पहंुचाया। हर फसल का उत्पादन बढा है तो इसके लिए मध्यप्रदेश के किसानों ने पसीना बहाया तो प्रदेश सरकार ने पाॅलिसी बनाई।
                चौहान ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार और मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने किसानों के हित में फैसले लिए है। यूपीए सरकार के समय प्रदेश के किसानों को यूरिया के लिए रात रात भर कतार में खडा रहना पडता था। यूरिया की कालाबाजारी होती थी।  नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यूरिया की कालाबाजारी रोकी बल्कि नीम कोटेड कर देने के बाद कहीं भी यूरिया की कमी नहीं है। किसानों को भरपूर यूरिया खाद मिल रही है। कदम कदम पर सरकार को किसान के दरवाजे को लाकर खडा करने का काम शिवराज सिंह चैहान ने किया है। हमारी सरकार ने किसानो ंके हित में सैकडों काम किए है। छाती तानकर किसानों के बीच जाए और दोनों दौर की तुलना कर बताए।
2018 की ऐतिहासिक जीत में किसान सम्मान यात्रा कारक बने

                केंद्रीय मंत्री  नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि किसान सम्मान यात्रा किसान मोर्चा के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। जिसके माध्यम से मोर्चा किसानों से एकाकार होगा और उनके मानस पर अमिट छाप छोड़ेगा। अन्नदाता किसान ही भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में  शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के हित में जितने निर्णय लिए हैं, उन्हें मिलजुलकर सफल बनाना हम सबका दायित्व है।
             नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में अनेक राजनैतिक दल है लेकिन राष्ट्रवाद के ध्येय पर काम करने के कारण हम अन्य दलों से अलग है। भाजपा एकमात्र विशिष्ट दल है, जो राष्ट्र के व्यापक हित और जनता के समग्र कल्याण के लिए समर्पित हैं। किसान मोर्चा की भूमिका भी इसी विचार पर केन्द्रित है और भारतीय जनता पार्टी किसान हित के लिए पूरी तरह समर्पित है। अन्य दलों से इसे भिन्न बताते हुए श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने युवक कांग्रेस की रचना की, लेकिन इसका उद्देश्य युवक कांग्रेस को संजय गांधी केन्द्रित बनाना था, दूसरी और भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की संरचना की, जिसका उद्देश्य पार्टी और समाज को ऐसे कर्मठ व्यक्ति विकसित करना था, जो समाज और देश के लिए समर्पित हो सकें। किसान मोर्चा पार्टी का ही ऐसा अंग है, जो पार्टी को नेतृत्व प्रदान करेगा। इस दृष्टि से पार्टी ने किसान मोर्चा को किसान सम्मान यात्रा जैसा बड़ा कार्यक्रम देकर उस पर अटूट विश्वास व्यक्त किया है। किसान मोर्चा इस यात्रा को गंभीर चुनौती मानकर स्वीकार करे और उसकी सफलता के लिए जुट जाए।

                उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के दुख और दर्द को समझती है। किसानों के हित में सबसे अधिक काम भाजपा सरकार ने किया है। किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से मोर्चा किसानों के बीच पहंुचकर सभाओं, चैपालों के माध्यम से किसानों के समक्ष नरेंद्र मोदी सरकार और शिवराज सिंह चैहान सरकार की उपलब्धियों को सांझा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू के पथ पर आगे बढ़े इसके लिए मध्यप्रदेश के नवंबर के चुनाव महत्वपूर्ण है। मिशन-2018 की ऐतिहासिक जीत में किसान सम्मान यात्रा कारक बने और किसान मोर्चा को उसका यश मिले।

                प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री अतुल राय ने यात्रा के संभाग, जिला और विधानसभा प्रभारियों का विस्तृत मार्गदर्शन किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने किसान सम्मान यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसान सम्मान यात्रा पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है किसान सम्मान यात्रा 5 अपै्रल से 15अपै्रल तक प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में किसानों तक पहंुचे और प्रदेश में किसान लहर पैदाकर इसे जनआंदोलन बनाए। सरकार के किसान हितैषी निर्णयों को जनता तक पहंुचाने में किसान सम्मान यात्रा एक निर्णायक भूमिका अदा करेगी।
                पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  लोकेन्द्र पाराशर ने किसान सम्मान यात्रा में मीडिया की भूमिका एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज डाबी ने यात्रा में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। समापन सत्र में पार्टी के प्रदेश महामंत्री, सांसद एवं किसान सम्मान यात्रा प्रभारी  अजयप्रताप सिंह ने यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि पूर्ण योजना और पूर्व योजना से कार्यक्रम को सफलता के सौपान पर पहुचाए। मंच संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विनोद जादोन एवं महामंत्री श्री कैलाश पाटीदार ने आभार माना।
                 इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय, प्रदेश मंत्री एवं मोर्चा प्रभारी  रघुनाथ भाटी, प्रेम पटेल,नर्मदा प्रसाद,कृष्ण चन्द्र यादव,  संदीप श्रीवास्तव, श्री सुनील चैहान सहित प्रदेश पदाधिकारी, सम्मान यात्रा प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment