HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 23 March 2018

आईबीसी 24 के जनकांरवा के माध्यम से धार की जनता ने उठाई समस्याएं, जिम्मेदारों ने दिए जवाब, एक घंटे तक चला चर्चा का दौर

आईबीसी 24 के जनकांरवा के माध्यम से धार की जनता ने उठाई समस्याएं, जिम्मेदारों ने दिए जवाब, एक घंटे तक चला चर्चा का दौर

    धार - मप्र-छग के प्रमुख और सबसे विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 द्वारा मप्र के सभी 51 जिलों में जनकांरवा के माध्यम से ओबी वेन के जरिए लाईव प्रसारण कर आम जनता की समस्याओं से जिम्मेदारों को रूबरू कराया जा रहा है। इसी कडी में आईबीसी 24 के इंदौर ब्यूरो चीफ दीपक यादव के नेतृत्व में जनकांरवा की टीम 21  मार्च को धार शहर के लालबाग में पहुंची। जहां जनप्रतिनिधियों और आम जनता की चौपाल लगाकर करीब एक घंटे तक लाईव कार्यक्रम का प्रसारण कर शासन-प्रशासन तक समस्याओं का ध्यान केन्द्रित कराया गया।
    आईबीसी 24 के जनकांरवा में भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल , पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धारीवाल ,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट , भाजपा महामंत्री मनोज सोमानी ,पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी , जनपद सदस्य कमल यादव, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सन्नी रिन, नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया ,किसान मोर्चा जिला  मीडिया प्रभारी संजय शर्मा , राजगढ़ मंडल अध्यक्ष नवीन बानिया, महिला मोर्चा जिला मीडिया  प्रभारी सोनू ठाकुर ,महिला मोर्चा नगरअध्यक्ष रिमा राठौर , महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष विनीता जोशी, दसाई मंडल महा मंत्री नारायण मुकाती, देवकरण जाट , मोहन पटेल,अमृत पाटीदार , सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुवे .. 
      वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह गौतम , नगर पालिका धार अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ हितेश ठाकुर , गोविन्द पाटीदार पार्षद , सरदारपुर, किसान नेता लियाकत पटेल , पार्षद शंकर चौहान,दीपेंद्र सिंह ठाकुर , करीम कुरैशी ,  सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे। 
वंही आम नागरिको में रेल लाओ महा समिति के पवन जैन गंगवाल, धीरेन्द्र दिघे , डॉ अशोक शास्त्री, अशोक मराठा , डॉ दीपक नाहर, मानसिंह ठाकुर सहित सेकड़ो लोग उपस्थित हुवे और अपने जिले की ज्वलंत मुद्दों पर अपने सवाल आईबीसी के सामने रखे ..
    आईबीसी 24 की जनचौपाल के माध्यम से शहर की आम जनता द्वारा जिले में रेल लाइन , बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए सुविधाए , पुनर्वास की समस्याए ,  साफ-सफाई, शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किग सहित पेयजल और अन्य मुद्दों को लेकर जमकर सवाल जवाब किए। इन सवालों का मौजूद जिम्मेदारों द्वारा सवालों के जवाब दिए गए। इस दौरान आईबीसी 24 इंदौर ब्यूरो हेड दीपक यादव द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। वहीं आईबीसी 24 धार के जिला संवाददाता अमित वर्मा द्वारा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दोनों दलों के जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment