HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 2 February 2018

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कल 3 नए मंत्रियों का नाम तय बालकृष्ण पाटीदार खरगोन,जालम सिंह पटेल, नारायण सिंह कुशवाह...

ब्रेकिंग न्यूज़ हैलो-धार
शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कल
 संजय शर्मा "संपादक हैलो-धार"

भोपाल। शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए मंत्रियों का नाम लगभग तय माना जा रहा है। जिसमें नारायण सिंह कुशवाह... रमेश मेंदोला... रंजना बघेल... यशपाल सिंह सिसोदिया...बालकृष्ण पाटीदार खरगोन,जालम सिंह पटेल, केदार शुक्ल... गोपीलाल जाटव... सुदर्शन गुप्ता इसके अलावा यशपाल सिसोदिया.जगदीश देवड़ा के नाम सामने आ रहे हैं .... संभागायुक्त अजातशत्रु श्रीवास्तव और आईजी जयदीप प्रसाद ने राजभवन जाकर तैयारियों का जायजा लिया। दो मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जिसमे प्रमुख नाम कुसुम महदेले व  हर्ष सिंह के नाम बताए जा रहे हैं
शनिवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार-फेरबदल 
शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार सुबह 9.30 बजे राजभवन में होगा| राज्यपाल आनंदीबेन ने इसके लिए सहमति दे दी है|  दो विधानसभा उपचुनाव एवं जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों के चलते पिछले चार महीने से टल रहे मंत्रिमंडल का विस्तार मुंगावली एवं कोलारस विस् उपचुनाव से पहले होने जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 महीने पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान संकेत दिए थे। इसके दावेदार विधायकों ने दिल्ली से लेकर नागपुर तक जबर्दस्त लॉबिंग की। भाजपा संगठन पदाधिकारी के अनुसार अगले विधानसभा  चुनाव से करीब 8 महीने पहले होने वाला मंत्रिमंडल पूरी तरह से एडजस्टमेंट वाला होगा। जिसमें क्षेत्रीय, जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment