HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 30 January 2018

श्री भय्यूजी महाराज की संस्था द्वार निर्धन एव जरुरतमंदो को 5000 कंबलों का वितरण

श्री भय्यूजी महाराज की संस्था  द्वार निर्धन एव जरुरतमंदो को 5000 कंबलों का वितरण
सूर्योदय ट्रस्ट द्वारा अबतक 1 लाख, 30 हजार कम्बल वितरित किये जा चुके हैं
                                           संजय शर्मा "संपादक हैलो-धार"

           इंदौर:  सद्गुरु श्री भय्यूजी महाराज की संस्था श्री सदगुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा 'शीत ऋतु मानवता सेवा अभियान' के अन्तर्गत संस्था के सेवाधारियों द्वारा शहर के विभिन्न गरीब बस्तियों में निर्धनों एवं गरीब महिलाओं, पुरुषों तथा मूक बधीर बच्चों के बीच शीत ऋतू में ठंढ के प्रकोप से बचने हेतु प्रतिवर्ष10,000 से अधिक कंबलों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी संस्था द्वारा निशुल्क कम्बल वितरण का कार्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एव गुजरात में संचालित किया जा रहा है.
दिवाली के पश्चात् प्रदेशो में ठण्ड बढ़ने लगती है, इसी दौरान कम्बल वितरण योजना के अंतर्गत कंबलों का वितरण विभिन्न झुग्गी-झोपड़ी, एवं गरीब बस्तिओं में रह रहे एवं सार्वजनिक स्थानों, रेलवे ओवरब्रिज, रेन बसेरा, बस स्टैंड, इत्यादि क्षेत्रों में खुले आकाश के नीचे सर्द रात में बसर कर रहे निर्धनों के बीच, निराश्रितों एवं गरीबों को किया जाता है
इस वर्ष 30 जनवरी को सूर्योदय आश्रम पर सुबह 9 बजे से सद्गुरु डॉ. श्री. भय्यू महाराज के पावन सानिध्य में कम्बल वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और इस कार्यक्रम में विभन्न प्रभागो से पधारे निर्धन लोगो को निशुल्क कम्बल दिया गया . कम्बल वितरण के इस कार्यक्रम को पूर्ण करने के लिए इंदौर के सुखलिया क्षेत्र से सलग्न प्रभागो को चुना गया है. कुल 8 से 10 प्रभागो में सूर्योदय परिवार के सभी सेवाधारियो ने जा कर निर्धन व्यक्तियों को चिन्हाकित किया तथा कम्बल प्राप्ति का फार्म भरवाया था- सभी लाभार्थियों को कम्बल प्राप्ति के लिए टोकन दिए गए एव कम्बल प्राप्ति का विभिन्न समय भी दिया गया है. अपने निचित किये गए समय पर सभी निर्धन व्यक्ति विविध प्रभागो से सूर्योदय आश्रम पर 30 जनवरी को
आये थे आतिथि के रूप में विभिन्न प्रभागो से स्थानीय पार्षद गण आये थे तथा विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार ,संजय शर्मा सम्पादक-हैलो-धार समाचार -पत्र भी आतिथि के रूप में कार्क्रम में उपस्थित थे श्री सदगुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री तुषार पाटिल ने कहा कि संस्था द्वारा प्रति वर्ष शीत ऋतु में फुटपाथ, सार्वजनिक एवं अन्य जगहों पर रह रहे निर्धन लोगों के बीच उन्हें प्रचंड ठंढ के प्रकोप से बचाने हेतु कंबलों का वितरण पिछले कई सालों से किया जाता रहा है। इस क्रम में अबतक मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धन लोगों के बीच 1,30,000 से अधिक कंबलों का वितरण किया जा चूका है

No comments:

Post a Comment