HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 13 March 2023

बूथ विस्तारक अभियान-2 जिले में 14 मार्च से, दस दिन बूथों पर रहेंगे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता

 बूथ विस्तारक अभियान-2 जिले में 14 मार्च से, दस दिन बूथों पर रहेंगे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता

जिले के सभी 1921 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया जाएगा 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

धार । राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने जो मार्गदर्शन देश भर के कार्यकर्ताओं को दिया,  उनमें से कई बातें ऐसी हैं, जिन्हें जमीन पर उतारने की जरूरत है। उन्हीं में से एक है बूथ की मजबूती। गत वर्ष  ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि उस अभियान के दौरान जिले के कार्यकर्ताओं ने 1921 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। अब 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी। जिले में इस अभियान को सफल बनाने के लिए विधानसभा प्रभारी,सभी 37 मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक/सोशल मीडिया प्रभारी सहित जिले के सातों भाजपा मोर्चे को नियुक्त किया गया है।


बूथों पर रहेंगे मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा से लेकर पार्टी कार्यकर्ता तक

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान प्रदेश के अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज जी, कैबिनेट मंत्री,विधायक, सांसद, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे। इसी प्रकार जिले में भी भाजपा नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर के कार्यकर्मो में मौजूद रहेंगे। 10 दिनों तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जायेंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है, उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रदेश में 19 लाख कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। मध्यप्रदेश की सरकार ने महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को आगे लाने के लिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोड़ना, यह हमारे अभियान में शामिल है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


No comments:

Post a Comment