HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 1 September 2022

भाजपा जिला संगठन की कामकाजी बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने मागर्दर्शन दिया

 भाजपा जिला संगठन की कामकाजी बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने मागर्दर्शन दिया

 भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कुशल संगठक कुशाभाऊ जी जैसा बनना है - प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा 

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

       धार। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा आगामी कामकाजी एवं आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में 31 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश  संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा  ,भाजपा संगठन जिला प्रभारी  श्याम बंसल ,भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ,सांसद छतर सिंह दरबार सहित जिला महामंत्री मंचासीन रहे ।


    कामकाजी बैठक के पूर्व सभी अतिथियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना कर महा आरती की गई। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, नितेश अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसके पश्चात संगठन महापुरषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। 


    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा ने कहा की भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पितृ पुरूष, कुशल संगठक स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरेजी जैसा बनना है भाजपा संगठन का विचार प्रत्येक बूथ तक पहुंचे साथ ही प्रत्येक बूथ पर हर महीने बैठक भी होना चाहिए तब संगठन ओर मजबूत होगा। 


           उन्होंने कहा की मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से गाँधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभगिता हो। इस सेवा पखवाड़ा में अनेक प्रकार के सेवा कार्यक्रम किए जाएगे।  बैठक को संगठन जिला प्रभारी श्याम बंसल ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भी संबोधित करते हुए आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला। 

    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में राजयमंत्री दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल ,जिला पंचायत अध्यक्ष, सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल,जिले के सभी वरिष्ठ नेता,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , पूर्व विधायक गण,भाजपा जिला पदाधिकारी गण , 


     जिले के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा जिला अध्यक्ष व महामंत्री , भाजपा प्रकोष्ठ जिला संयोजक सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सन्नी रिन व आभार प्रकाश धाकड़ ,जयराम गावर ने माना। 


प्रदेश संगठन महामंत्री नगर के प्रमुख स्थान व नेता निवास पंहुचे

     संगठन महामंत्री श्री  हितानन्द जी नगर में संघ कार्यालय पंहुचकर सौजन्य भेंट की, भाजपा वरिष्ठ नेता  पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा निवास में उनसे मुलाकात कर चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव निवास, पूर्व विधायक करण सिंह पंवार के बंगले पर,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार निवास पर , मोर्चा मंडल महामंत्री भाजपा कार्यकर्ता मयंक महाले के निवास भोजन पर किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला  मीडिया प्रभारी  संजय शर्मा ने दी।




No comments:

Post a Comment