HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 30 August 2022

गणेश चतुर्थी पर स्थापना, महाआरती में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा होंगे शामिल

 भाजपा कार्यालय पर 10 दिवसीय  गणेश महोत्सव मनाया जाएगा

 गणेश चतुर्थी पर स्थापना, महाआरती में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा होंगे शामिल

 प्रतिदिन अलग-अलग मोर्चे करेंगे बप्पा की महाआरती

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   धार ! भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस वर्ष भाजपा कार्यालय पर भगवान गणेश जी की स्थापना कर 10 दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल ने संयुक्त रुप से बताया कि गणेश चतुर्थी पर दोपहर 2:00 बजे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव यादव सहित  प्रमुख पदाधिकारियों के आतिथ्य में गणेश जी की स्थापना-पूजन, महाआरती कर महोत्सव का शुभारंभ होगा, 10 दिवसीय महोत्सव में  प्रतिदिन अलग-अलग मोर्चे जिसमें क्रमशः भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अजजा मोर्चा, युवा मोर्चा,  किसान मोर्चा,  महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण,  मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे । आयोजन के व्यवस्थापक अनिल गहलोत, कैलाश पिपलोदिया,  राजेन्द्र राठौर, गौरव जाट व नमन राॅवल को बनाया गया । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी ।


No comments:

Post a Comment