HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 4 July 2022

नगर पंचायत चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन मंत्री दत्तीगांव का नगर में महा जनसंपर्क

 नगर पंचायत चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन मंत्री दत्तीगांव का नगर में महा जनसंपर्क 

प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार होने से नगर विकास में हमें सहयोग मिलेगा - उद्योग मंत्री दत्तीगांव 

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

      धार / बदनावर। नगर पंचायत चुनाव में प्रचार का आज अंतिम दिन था। इस दौरान उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढोल धमाकों से नगर में रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। 


    रोड शो बैजनाथ महादेव मंदिर से शुरू हुआ। जो नगर के वार्डो में घूम कर बस स्टैंड पर पहुंचा।  जहां सभा में दत्तीगांव ने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा को चुनना है। प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार होने से विकास में हमें सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व नप अध्यक्ष जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने निवृत्तमान अध्यक्ष अभिषेक मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ उन्हें चुना था। किंतु उन्हें काम करने की बजाय अन्य कार्यो से फुर्सत नही मिलती थी। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को वोट देने का आह्वान किया। 


    साथ ही दावा किया कि सभी 15 वार्डो में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी और परिषद पर भाजपा काबिज होगी। 


         इस दौरान नगर पंचायत चुनाव भाजपा वार्ड पार्षद पद प्रत्याशी सहित नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, संगठन प्रभारी श्याम बंसल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सोमानी, भाजपा नेता डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, मोहन सिंह चौहान,प्रेमचंद परमार, नजमुद्दीन बोहरा,



          भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसूर्या, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धार जिला अध्यक्ष  पूनमचंद फकीरा,अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जहाँगीर लाला, नारायण सिंह देवड़ा, कुलदीप सिंह पिपलीपाड़ा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री संजय मकवाना,मनीष मकवाना,अनिल यादव,श्रीमती सुषमा पाठक,नेहा भूपेंद्र शर्मा,अनामिका ठाकुर  समेत कई नेता शामिल हुए। संचालन प्रीतेशसिंह पंवार ने किया। आभार चुनाव संचालक राजेंद्र सराफ ने माना।







No comments:

Post a Comment