HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 14 June 2022

बदनावर नगर निकाय चुनाव: भाजपा के 15 पर्यवेक्षक वार्डों में पहुंचे, रायशुमारी की

 बदनावर नगर निकाय चुनाव: भाजपा के 15 पर्यवेक्षक वार्डों में पहुंचे, रायशुमारी की

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

    धार / बदनावर - भाजपा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर रायशुमारी करने के लिए नगर के सभी 15 वार्डों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक सोमवार को नगर के सभी 15 वार्डों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्षद के दावेदारों के नाम के लिए रायशुमारी की।


    भाजपा ने नगर के सभी 15 वार्डों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। भाजपा जिला संगठन ने जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, धार नगर अध्यक्ष विपिन राठौर, भाजपा  जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री संजय मकवाना, कन्हेयालाल पटेल, रामलाल संगीत्रा, हंसराज पटेल, अमृत पायल, रवि मेहता, अशोक पटेल, जिला मंत्री जीवन रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी, मनोज धाकड़, धर्मेंद्र मंडलोई, विकास शर्मा खरसोड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।


    सोमवार को पार्टी द्वारा बनाए गए पर्यवेक्षक वार्डो में अलग अलग पहुंचे व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। रायशुमारी के दौरान अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के आने के कारण कई वार्डो में वोटिंग के आधार पर दावेदारों के नाम लिए गए। रायशुमारी के दौरान कार्यकर्ताओ में भी खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओ ने अपने अपने विचार भी रखे। 


     नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि नगर के सभी वार्डो में रायशुमारी की गई है। जिसमे आए नामो की लिस्ट जिला संगठन को भेजी जा रही है। तीन तीन नामो की पैनल तैयार की जाएगी। जिसमें से प्रत्याशी का चयन होगा। 


No comments:

Post a Comment