HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 19 May 2022

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत, मिठाई बाटी जताया आभार

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत, मिठाई बाटी जताया आभार

शासन और संगठन के प्रयास से ओबीसी आरक्षण का संकल्प हुआ पूरा-  पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

   धार । भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष निलेश राठौड़ के निर्देषानुसार  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धार नगर मंडल द्वारा सर्वोच्च न्यायालय का ओबीसी आरक्षण को लेकर ऐतिहासिक फैसला आने पर मोहन टॉकीज चौराहे पर मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री  सन्नी रिन, मोर्चा जिला महामंत्री संजय मकवाना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सेनापति मंडल अध्यक्ष महेश बोड़ाने, ठाकरे मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल राठौड़, मोर्चा जिला मंत्री अनिल गहलोत , भाजपा नगर महामंत्री राजेश डाबी, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष मनीष मकवाना राजेंद्र राठौड़, योगेश देवड़ा, छगन परमार, विशाल यादव, राजेश हरोड़, अनिल चौहान,अंकित जैन मौजूद थे। मोर्चा जिला महामंत्री संजय मकवाना ने बताया की बहुप्रतिक्षित फैसले का इंतजार मध्यप्रदेश को था, उस फैसले के तहत आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने मध्यप्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव में आरक्षण को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है। जिसके लिए सर्वोच्च न्यायालय का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हॅू। भारतीय जनता पार्टी के जो प्रयास थे और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा का जो संकल्प था कि स्थानीय निकाय के चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ हों। आज हमें गर्व है कि भाजपा का वह संकल्प पूरा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से ओबीसी वर्ग को स्थानीय निकाय चुनाव में अवसर मिलेंगे।

  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष ने पिछडा वर्ग के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय होगी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी ।



No comments:

Post a Comment