भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले के 37 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल
धार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. विष्णुदत्त शर्मा ,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा. वैभव पंवार के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अध्यक्षों की सहमति से व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव यादव की अनुशंसा के उपरान्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय सुर्या के द्वारा धार जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर 37 क्षेत्रों के मंडलों को प्रतिनिधित्व देते हुए प्रभावी युवा मोर्चा के मंडलों की टीम बनाकर यह साबित कर दिया कि उनमें एक कुशल नेतृत्व क्षमता है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया की जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल टीम कुछ इस प्रकार है
युवा मोर्चा नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुची
धार नगर सेनापति मंडल मनीष मकवाना कुशाभाऊ ठाकरे मंडल करण पटेल धार ग्रामीण सुमित रघुवंशी, पीथमपुर शुभम पाराशर , तिरला लोकेंद्र पिंजरा, दिग्ठान लोकेश पटेल, सागोर पंकज पटेल राजगढ़ नगर सोहन पटेल , राजगढ़ ग्रामीण वैभव जैन, अमझेरा दसई अर्पित शर्मा, लाबरिया ओमप्रकाश मेहता,सरदारपुर अंश मिश्रा, बदनावर नगर निशांत सिंह भाटी बदनावर ग्रामीण हरीश झारानी, बिडवाल संतोष पाटीदार, कानवन नितिन सावंत, सादलपुर चेतन कामदार, बखतगढ़ नरेंद्र कठोडिया, मनावर नगर लोकेश मुकाती, मनावर ग्रामीण यशवंत चौहान, सिंघाना रुद्र तोमर, उमरबन गोपाल बघेल, बाकानेर अजय राठौर, कुक्षी नगर गौरव बृजवासी, कुक्षी ग्रामीण विकास सोलंकी, निसरपुर जयंतीलाल भायल, डही राकेश किराड़े, बरदा लोकेश डोडवे धर्मपुरी उज्जवल सोलंकी, गुजरी रविराज नायक, नालछा सनी चौहान, धामनोद जितेंद्र सोलंकी, गंधवानी शांतिलाल एसके, जीराबाद रितेश सोलंकी, बाघ अर्जुन जमरा, टांडा सुंदर चौहान, कछावदा शंकर मोरे को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी भाजयुमो सह मीडिया प्रभारी कमलेश पाटीदार ने दी।
No comments:
Post a Comment