HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 17 March 2022

जिले के कुछ उपार्जन स्थलों में बदलाव

 जिले के कुछ उपार्जन स्थलों में बदलाव 

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

       धार - कलेक्टर डॉं. पंकज जैन ने एक आदेश जारी कर विकेन्द्रीयकृत उपार्जन योजना अंतर्गत रबी विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एफएक्यू गुणवत्ता गेहूॅं का उपार्जन हेतु कुछ उपार्जन स्थलों में बदलाव किया है। आदेश के तहत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पिपली  के पूर्व खरीदी स्थल काबरवा के स्थान पर अग्रवाल वेयरहाउस सिंघाना, यादव वेयरहाउस ज्ञानपुरा के स्थान पर पीपलखेडा, राजपुरोहित वेयरहाउस मुलथान के स्थान पर शुभ वेयरहाउस मुलथान, गिरवाल वेयरहाउस मुलथान के स्थान पर शुभ वेयरहाउस मुलथान, शुभ वेयरहाउस मुलथान के स्थान पर समिति स्तर पर, शुभ वेयरहाउस मुलथान के स्थान पर समिति स्तर पर, लंगूर के स्थान पर अग्रवाल वेयरहाउस सिंघाना, अग्रवाल वेयरहाउस सिंघाना के स्थान पर समिति स्तर पर, दसाई के स्थान पर ग्रेनोटेक वेयरहाउस खुटपला तथा ग्रेनोटेक वेयरहाउस खुटपला के स्थान पर समिति स्तर पर खरीदी हेतु बदलाव किया गया है। कलेक्टर श्री जैन ने उपरोक्त बदलाव अनुसार संबंधित समिति समर्थन मूल्य पर गेहूॅं उपार्जन का कार्य उपार्जन नीति की शर्तो का अनुपालन करते हुए उपार्जन कार्य सम्पन्न करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 


No comments:

Post a Comment