HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 10 January 2022

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पिछड़ा वर्ग प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया

  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पिछड़ा वर्ग प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया 

ओबीसी को पंचायत चुनाव में प्रतिनिधित्व मिले,इसके लिए प्रदेश सरकार ने अपना अध्यादेश ही वापस ले लिया - बहादुर मुकाती प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 

भाजपा सदैव से ही पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के कल्याण के लिये संकल्पित है- राजीव यादव 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

     धार। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को पिछड़ा वर्ग प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

        प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी को मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष निलेश राठौर ने संगोष्ठी को संबोधित किया। संगोष्ठी में  प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौर, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन,भाजपा जिला मंत्री पवन कुशवाह मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे चित्र पर पुष्पमाला कर दीपप्रज्जलन कर संगोष्ठि का शुभारंभ किया गया । 


       संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती ने कहा कि न्यायापालिका का पूरा सम्मान करते हुए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने ओबीसी की खातिर दो बार स्वयं को दाव पर लगाया है। प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए तीन विषयों को अलग रखकर शेष सरकारी भर्तियों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसी तरह पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन पंच किया। साथ ही ओबीसी को पंचायत चुनाव में प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अपना अध्यादेश ही वापस ले लिया। 


भाजपा सदैव से ही पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के कल्याण के लिये संकल्पित है

    प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राजीव यादव ने कहा कि आज की संगोष्ठी में मुख्य रूप से दो विषय हैं, एक विषय यह है कि, चाहे पंचायत चुनाव हों या नगरीय निकाय चुनाव हों इनमें पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिले। दूसरा यह है कि, पिछड़ा वर्ग के जो छात्र-छात्राएं है इनको शासकीय नौकरियों, परीक्षाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण मिले। ओबीसी के लिए हमने आर्डिनेंस विड्रा किया, अब जिस आर्डिनेंस के आधार पर चुनाव हो रहे थे वहीं शून्य हो गया तो चुनाव आयोग फिर चुनाव नहीं करा सकता। ओबीसी के कल्याण के लिए, ओबीसी के साथ अन्याय न हो इसलिए यह निर्णय हमारी सरकार ने लिया।


     पिछड़ा वर्ग सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है एवं आगे भी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी सदैव से ही पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के कल्याण के लिये संकल्पित है। लगातार ही कांग्रेस विभिन्ना षड़यंत्रों के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं विकास में अवरोध उत्पन्ना कर रही है। 

     नानूराम कुमावत ने कहा कि भाजपा कभी भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेताओं की नकारात्मक भूमिका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से पिछड़ा वर्ग समाज के विरुद्ध षड़यंत्र कर रही है। पहले नौकरियों में आरक्षण को लेकर और अब पंचायत चुनाव के बहाने आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक पटल पर पिछड़ा वर्ग को नुकसान पहुंचाने का काम कांग्रेस ने किया है।


   इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानी मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर नितेश अग्रवाल जिला कार्यसमिति सदस्य संजय शर्मा ,कुसुम राठौड़ मोतीलाल रत्नागर,हीरा मौर्य,राजेश डाबी,जयराज देवड़ा  कन्हैयालाल गुर्जर,छगन परमार कैलाश पिपलोदिया कमलेश पाटीदार रितिक चावड़ा महेश बोड़ाने ,मनीष मकवाने अर्पित पटोदिया सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन संजय मकवाना ने किया आभार अनिल गहलोत ने माना उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी। 




No comments:

Post a Comment