HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 2 January 2022

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

 सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मनुष्य के जीवन में दरिद्रता का मुख्य कारण पित्र दोष होता है - भागवताचार्य पंडित रमाकांत व्यास 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

       धार - नगर के प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगल कलश चल समारोह के साथ हुआ भागवत कथा वक्ता पंडित रमाकांत व्यास के मुखारविंद से 2 जनवरी से 8 जनवरी तक धर्म गंगा ज्ञानयज्ञ प्रवचन होंगे। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान सपत्नीक अशोक सोनिया जोशी समस्त जोशी परिवार है।  भागवत कथा के प्रारंभ में क्षेत्रीय धर्म प्रेमी जनता उन्हें सिर पर कलश रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें त्रिमूर्ति कॉलोनी की अनेक धर्म प्रेमी जनता व शिव नारायण जोशी सुरेश जोशी दिनेश जोशी पीयूष जोशी अश्विन जोशी शोभायात्रा में रहे। कथा स्थल पर जोशी दंपत्ति द्वारा श्रीमद् भागवत का पूजन कर आरती की गई साथ ही पित्र मोक्ष के उद्देश्य रखी गई भागवत कथा में सभी पित्रो का विधिवत पूजन किया गया  ।

          भागवताचार्य पंडित रमाकांत व्यास जी ने अपने प्रथम दिन भागवत महापुराण के महात्मा को बताते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में दरिद्रता का मुख्य कारण पित्र दोष होता है पित्र दोष से व्यक्ति के जीवन में कई  परेशानी आती है इसका एकमात्र उपाय भागवत महापुराण सात दिन तक आयोजन कर धर्म प्रेमी जनता के साथ खुद को सह परिवार  विधिवत श्रवण करवाना, मंगल कलश यात्रा निकालने का उद्देश्य यही होता है कि कलश शक्ति का प्रतीक है और शक्ति नारी होती है नारी हमेशा कलश सिर पर धारण करती है कथा के दौरान गो कर्ण कथा सहित अनेक प्रसंगों का विस्तृत बताया ।

         मंगल कलश यात्रा में मुख्य रूप से अशोक जैन दर्शन सिग्गा प्रकाश जोशी संजय शर्मा अजीत जैन सहित अनेक क्षेत्रीय धर्मप्रेमी जनता सहभागी बने ।


No comments:

Post a Comment