HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 2 September 2021

ग्राम कोद में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा यज्ञ का समापन

 ग्राम कोद में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा यज्ञ का समापन

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

      कोद - नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज कोद द्वारा श्रीराम मंदिर पर पं अंकित पौराणिक (बड़ावदा) के मुखारविंद से सप्त दिवसीय भागवत कथा यज्ञ का समापन हुआ मुख्य यजमान पंडित प्रदीप प्रकाश चंद शर्मा द्वारा कथा पूजन कर महाआरती की गई कथा उपरांत महा प्रसादी का वितरण किया गया। 


      पं अंकित पौराणिक ने अपने कथा उद्गार में कहा की श्रीमद भगवद गीता भगवन वासुदेव श्री कृष्णा का शब्दावतार है अर्थात श्री कृष्णा का ही एक स्वरुप है गीता इसलिए गीता को सुनना ,पढ़ना और दुसरे प्राणियों तक इसका प्रचार और प्रसार करना अपने आप में ही कल्याणकारक और पुण्यदायी ही। 

    कल्याण की इच्छा वाले मनुष्यों को उचित है कि मोह का त्याग कर अतिशय श्रद्धा-भक्तिपूर्वक अपने बच्चों को अर्थ और भाव के साथ श्रीगीताजी का अध्ययन कराएँ।



    स्वयं भी इसका पठन और मनन करते हुए भगवान की आज्ञानुसार साधन करने में समर्थ हो जाएँ क्योंकि अतिदुर्लभ मनुष्य शरीर को प्राप्त होकर अपने अमूल्य समय का एक क्षण भी दु:खमूलक क्षणभंगुर भोगों के भोगने में नष्ट करना उचित नहीं है।


    कथा समापन के अवसर पर मुख्य रूप से पंडित श्याम अग्निहोत्री पंडित रमेश अग्निहोत्री पंडित नरेंद्र अग्निहोत्री दिनेश शर्मा संजय शर्मा, राजेंद्र जोशी ,सुधीर शर्मा, देवेंद्र जोशी , राजबिहारी अग्निहोत्री,रमाकांत अग्निहोत्री, महेश सहित अनेक लोग ने कथा श्रवण का लाभ लिया।


No comments:

Post a Comment