HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 26 August 2021

टीकाकरण महाअभियान के दौरान किया गया स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान

 टीकाकरण महाअभियान के दौरान  किया गया स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

                धार -  प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे दो-दिवसीय टीकाकरण महाअभियान के दौरान  ग्राम पंचायत खरसोडा में वैक्सिनेशन का सफलतम आयोजन किया गया। वैक्सिनेशन के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान विकासखंड समन्वयक श्रीमती रजनी यादव, समिती अध्यक्ष विकास शर्मा, इंदरलाल पटेल, सी.एच.ओ. डॉ . स्वाति गुप्ता, एएनएम संतोष बडोलिया, विनीता अलावा, रामकन्या सुनियार,आशा सुनीता शर्मा, सचिव नारायण पाटीदार, इंदुसिंह  चौहान, लक्ष्मीनारायण पाटीदार,  कोरोना वालेंटियर अरविंद घाटिया, विशाल ठाकुर, सुरज शर्मा, दीपिका लोकेश, ज्योति विशाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment