HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 7 July 2021

कुक्षी अनुभाग में राजस्व अभियान के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले पटवारियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

 कुक्षी अनुभाग में राजस्व अभियान के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले पटवारियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

              धार-  कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज कुक्षी अनुभाग में राजस्व अभियान के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित किया। सीइओ जिला पंचायत आशिष वशिष्ठ, एसडीएम विवेक कुमार सिंह साथ मौजूद थे। अभियान के अंतर्गत राजस्व रिकार्ड में सुधार कार्य खसरा का कालम नंबर 2 में कुक्षी अनुभाग में कुल 6 हजार 771 सर्वे क्रमांको को चयनित किया जाकर परित किए गए संशोधित आदेशों का वर्तमान राजस्व रिकार्ड शत प्रतिशत अमल दरामद किया गए है। इनमें कुल 367 क्रमांको को चयनित कर प्रकरण दर्ज किए गए है। अनुभाग कुक्षी में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने के कुल 903 आवेदन पटवारियों द्वारा लोक सेवा केंद्र के माध्यम से दर्ज करवाकर सभी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए है। इनमें से 768 में फौती नामान्तरण के आदेष भी जारी किए गए है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत समस्त ग्रामों में केम्प का आयोजन कर पात्र कृषकों के दस्तावेज प्राप्त कर पंजीयन का कार्य किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 12 हजार 586 पात्र कृषकों का पंजीयन किया गया है। 


                कलेक्टर श्री सिंह ने सम्मानित पटवारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पटवारियों के कार्यो से जनता की मदद होती है। एसडीएम कुक्षी के नेतृत्व में इस सबडिवीजन में इतना अच्छा काम हुआ है कि पीएम किसान योजना, सीएम किसाना योजना में हमारे किसानों को अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा  7 हजार किसानों के रिकार्ड हमारे पटवारियों ने दूरस्थ किया और उसके प्रकरण तैयार किए, एसडीएम ने हमारे पास भेजा, हमने उसकी सुनवाई करते हुए उनको निराकरण के निर्देश दिए और उन सभी किसानों के रिकार्ड दूरस्थ होकर उनके पास वापस पहुच गए है। ऐसे कार्यो के लिए मैं अपने पटवारियों का दिल से अभारी हूॅं और इसलिये भी दिल से अभारी हूॅं कि उन्होंने कुक्षी में इस तरह की महामारी के दौरान न केवल कोविड से लड़ाई की, आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद की, फिर लोगों को टीकाकरण करने में सेवा की और राजस्व के कार्यो को भी इसी तत्परता से पूरा किया। पिछले साल भी डायवर्सन की वसूली की और उसके पूरे रिकार्ड भी अपडेट किया। सबसे ज्यादा जिले में इन्होंने वसूली की तथा जिले के दूसरे पटवारियों के लिए एक मशाल बनकर आगे आये है। 

      अभियान अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने में बाग तहसील की पटवारी विद्या मचार को सबसे अच्छे प्रकरण निराकरण करने पर 14 हजार, डही के गलसिंह सोलंकी को राजस्व अभियान में सर्वाेधिक सर्वे नंबर वाले प्रकरण करने पर 7 हजार, कुक्षी के प्रकाश काग, डही के छतर सिंह सस्त्या, निसरपुर के सुरेश मोर्य, बाग के विवेक रोझ को 4-4 हजार , कुक्षी के नीरज पाटीदार, प्रकाश काग, राजकुमार कनाश, बाग के विवेक रोझ, राजकुमार मंडलोई, विद्या मचार , डही के छतर सिंह सस्त्या ,राजेश सोलंकी , आयुष त्रिवेदी , निसरपुर के प्रमोद शर्मा, सैयद हसन अली, पलाश राठौड़ को राजस्व अभियान के अनुभाग स्तरीय विशेषज्ञ दल की क्षेणी में  5- 5 हजार की राशि से सम्मानित किया गया।


No comments:

Post a Comment