HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 29 July 2021

धार नगर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

 धार नगर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

कार्यसमिति बैठक में विधायक श्रीमती नीना वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दिया मार्गदर्शन 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

             धार -  भारतीय जनता पार्टी धार नगर केसरीमल सेनापति और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई, 


       बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने संबोधित करते हुए कहां कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, आज कार्यकर्ता के दम और बल पर देश-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, आज हमारी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ से प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है, साथ ही भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा शोक प्रस्ताव का वाचन कर दिवंगत परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की । 


                भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने संबोधित करते हुए भाजपा की कार्यपद्धति, रीति-नीति, सैद्धांतिक भूमिका और आगामी कार्य योजना करणीय कार्य के बारे में विस्तार से बताया । बैठक के प्रारंभ में स्वागत भाषण और मंडल के संगठन कार्यो का वृत्त सेनापति मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने रखा । 


          बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर हुआ । इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, कन्हैयालाल यादव, संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, पूर्व नगराध्यक्ष अनिल जैन बाबा, नेता प्रतिपक्ष अजय फकीरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीमा राठौर आदि पदाधिकारी मंचासीन थे । 


            कार्यक्रम में सर्वप्रथम कोरनाकाल में दिवंगत परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ । बैठक का संचालन महामंत्री राजेश डाबी और आभार  कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने माना ।




No comments:

Post a Comment