HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 5 May 2021

टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और हिंसा के विरोध स्वरूप भाजपा का धरना

 टीएमसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और हिंसा के विरोध स्वरूप भाजपा का धरना

 संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

                  धार-  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या और हिंसा के विरोध में  भाजपा धार  द्वारा  गाइडलाइन का पालन करते हुए सांकेतिक धरना देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । 


              इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक मर्यादा तार-तार हो रही है,और वहां ममता बनर्जी जी की पार्टी के द्वारा चल रहे राजनीतिक नरसंहार का घिनौना रूप देश के सामने आ रहा है,यह अविलंब बंद होना चाहिए,  देशभर के भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध उनके साथ खड़े हैं।  धरना प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सन्नी रीन, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल, महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान जयराज देवड़ा, मनोज ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया राठौर, कैलाश पिपलोदिया, रॉकी आहूजा, गौरव जाट, सन्नी होड़ा, अनिल राठौर, दीपक सिंधी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


No comments:

Post a Comment