HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 10 February 2021

मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने अमझेरा में बने अर्द्ध शहरी थाना भवन का किया लोकार्पण

 मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने अमझेरा में बने अर्द्ध शहरी थाना भवन का किया लोकार्पण

संजय शर्मा संपादक  

हैलो धार पत्रिका 

              धार - 10 फरवरी 2021/ जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम अमझेरा में अर्द्ध शहरी थाना भवन लोकार्पण औद्योगिक निति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने फीता काटकर किया। साथ ही उन्होंने बने नवीन थाने का अवलोकन भी किया।


             इसके पश्चात श्री दत्तीगांव ने परिसर में बने टप्पा तहसील का भी निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य कमल यादव साथ थे।


                मंत्री श्री दत्तीगांव ने लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा स्पष्ट है, की सभी को सुशासन मिले। 


   इसके लिए हम प्रतिबद्ध है, सभी जनप्रतिनिधि समाज की प्रगति के लिए प्रयासरत है। हमें प्रयास करना चाहिए की घटनाएं कम हो व अपराध कम हो। ताकि यहां की जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।


No comments:

Post a Comment