HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 2 February 2021

विष्व वेटलैंड दिवस पर एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन, मुंजसागर, देवीसागर तथा धूप तालाब का वेटलैंड प्रोजक्ट में हुआ चयन

 विष्व वेटलैंड दिवस पर एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन, मुंजसागर, देवीसागर तथा धूप तालाब का वेटलैंड प्रोजक्ट में हुआ चयन 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

              धार - 2 फरवरी 2021/ विष्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर श्री सिंह ने  कहा कि धार शहर में स्थित मुंजसागर, देवीसागर व धूप तालाब को भारत सरकार द्वारा वेटलैंड प्रोजेक्ट में चयनित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर लगभग 40 करोड रुपए की है। इन तालाबों के संरक्षण एवं परीक्षण पंचवर्षीय कार्य योजना तैयार कर एनपीसीए के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी। 


                उन्होने कहा कि हमे पानी की महत्ता को समझने की जरूरत है। पानी अपना रास्ता स्वयं बना लेता है किन्तु मनुष्य अपने लालच की पूर्ति करने के लिए वेटलैंड क्षेत्र को कम करता जा रहा है। उन्होने इंदौर की खान नदी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक नदी का संरक्षण न हो तो उसे को नाले के रुप में परिवर्तित होने में समय नहीं लगता है। इसके लिए हमे वेटलैंड क्षेत्र को संरक्षित करने की जरूरत है। पुराने समय में लोग बावडी, सराय बनाते थे जिससे पानी एकत्र हो सके । साथ ही वृक्षारोपण भी अधिक करते थे। उसका महत्व लोगो को अब समझ में आने लगा है। पुरे प्रदेश  में वेटलैंड में पाॅच प्रोजेक्ट चयनित किये गए है, जिनमें से एक प्रोजेक्ट हमारे जिले को मिला है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से तालाबों, घाटो के सौदर्यीकरण व जो चैनल ब्लाक हो गए है उनके सुधार कर आपस में जोडा जाएगा। 


            उन्होने कहा कि वेटलैंड अपने आप में एक अनुठी दुनिया है, यह प्रकृति की कलाकारी है। वेटलैंड जैव विविधताओं का अंग है। वेटलैंड का कनजरवेषन बहुत आवष्यक है। इसके लिए प्रत्येक नागरीक को इसके लिए समर्पित रहना होगा। जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे और पुराने सिस्टम को जीवित रखा जा सके।  हमें प्रयास करने चाहिए कि हमारे क्षेत्र में कितना फ्लोरा और फोना है इसकी जानकारी युवाओं को मिल सके। 


             कार्यशाला में प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिले की प्राचिन संरचनाओं, प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यषाला में इंदौर होलकार काॅलेज के प्रोफेसर ने मुंज तालाब पर आपने किए गए षोध के बार में अवगत कराया। 


     कार्यशाला में नगर पालिका अधिकारी अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान,  वन मंडल अधिकारी अक्षय राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा , अपर कलेक्टर एस एस सोलंकी ,पाषर्दगण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 


No comments:

Post a Comment