HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 5 December 2020

नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा गाॅव-गाॅव में युवा मंडल विकास अभियान चलाया गया

 नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा गाॅव-गाॅव में  युवा मंडल विकास अभियान चलाया गया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

             धार -  5 दिसम्बर 2020/ नेहरू युवा केन्द्र धार (युवा कार्यक्रम एवं खेल  मत्रांलय, भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी स्वप्निल देषमुख के मार्गदर्शन  में गाॅव- गाॅव मंे युवा मण्डल विकास अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देष्य ग्रामीण युवाओं  में समुदाय विकास के माध्यम से नेतृत्व गुण विकसित करना, युवाओं में देश  के प्रति उत्तरदायीत्व की भावना एवं मूल्यो को विकसित करना, ग्रामीण युवाओं में कौषल विकास के लिए व्यावसायिक प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है।


             इसमें 15 से 29 वर्ष के युवाओं को शामिल किया जाता है। भविष्य में नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा इन युवा मण्डलो के माध्यम से ग्रामीण युवाओं में श्रम के प्रति सम्मान व प्रतिष्ठा को रेखांकित करने हेतु कार्य शिविरों  का आयोजन कर उसमें सार्वजनिक कल्याण हेतु रचनात्मक कार्य किये जाने है। इसके साथ ही नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा युवाओं में खेल सम्बन्धि नियम व ख्ेालो के तकनीकी प्रचार प्रसार हेतु खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाना प्रस्तावित है। 


           पिछले पाँच दिनों से चलाए जा रहे इस अभियान में नेहरू युवा केन्द्र धार के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों  में गाॅव-गाॅव जाकर युवा मण्डल गठन कार्य किया गया। धार, सरदारपुर, नालछा, बदनावर, तिरला इन विकासखण्डो में कुल 50 युवा मण्डल का गठन इस अभियान द्वारा किया गया है।

No comments:

Post a Comment