HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 19 December 2020

अब नए उत्साह के साथ विकास और प्रगति के कार्य करेगें - मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव

 अब नए उत्साह के साथ विकास और प्रगति के कार्य करेगें -  मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव

मंत्री दत्तीगांव ने गांवो में पहुंचकर मतदाताओं का माना आभार

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका

               बदनावर- मध्यप्रदेश शासन के उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगाव ने शनिवार को सादलपुर मण्डल के विभिन्न गांवो का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर उपचुनाव में भाजपा को जिताने पर आभार माना।  

               दत्तीगांव ने दौरे की शुरुआत कलसाड़ा से की। उसके बाद मलगांव, लसूड़िया, उमरिया, कालूखेड़ी, लबरावदा, गरडावद आदि गांवो में पहुंचे। इस दौरान दत्तीगांव ने विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मतदाताओं का आभार माना। उन्होंने जनता के बीच जाकर कहा कि मेरी जीत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मतदाताओं का आशीर्वाद है। क्षेत्र में हमने विकास के कार्य किए हैं। जनता से मेरा वादा है कि अब नए उत्साह के साथ विधानसभा क्षेत्र में विकास और प्रगति के कार्य करेगें।


               क्षेत्र मे औद्योगिक धंधों की स्थापना कराएंगे। इससे विकास की गति तेज होगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। दत्तीगांव ने मतदाताओं व लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राज में विकास की गंगा बही है, विधानसभा में विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। जनता ने हमारी सेवा भावना को देखते हुए दोबारा से विधायक बनाकर क्षेत्र का प्रतिधित्व तथा सेवा करने का जो मौका दोबारा से दिया है। उसमें किसी प्रकार की कसर नहीं छोडूंगा। जगह जगह गांवो में पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंत्री का साफा बांधकर स्वागत किया। दौरे के दौरान मंत्री ने विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किए। 


            दत्तीगांव के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायणसिंह पटेल, राजेश वर्मा, चतरसिंह ठाकुर, फूलसिंह वर्मा, राधेश्याम मुकाती, गोरधनसिंह गोहिल, बनेसिंह वकील लोहारी, पंकज लोधा, गोविंद पटेल, राजेश बैरागी, असलम पटेल, कैलाश पंवार आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment