HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 9 July 2020

कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का धार जिले में दौरा कार्यक्रम

कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का धार जिले में दौरा कार्यक्रम

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
          धार- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का जिले में तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 10 जुलाई सुबह 6 बजे भोपाल से  कार द्वारा प्रस्थान कर 10.30 बजे पीथमपुर आएंगे। पीथमपुर से 11.45 बजे इंडोरामा से सागर कुटी आगमन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट। इसके पश्चात  11 बजे घाटाबिल्लोद, 11.25 बजे लेबड, 11.35 बजे सादलपुर, 11.50 बजे जुहावदा, दोपहर 12.05 बजे मुसवरा , 12.25 बजे खेरोद, 12.35 बजे मनासा, 12.50 बजे धार फाटा, 1.05 बजे माकनी, 1.20 बजे नागदा, 1.40 बजे कानवन बस स्टैंड,  2.55 बजे अमोदिया फटा, 3.10 बजे छोपुलिया, 3.25 बजे टोल टैक्स, 3.50 बजे बोराली, 4.05 बजे बखतगढ़, 4.15 बजे घटगारा,  4.25 बजे मालवीय पेट्रोल पंप, 4.40 बजे पीटगारा तथा 4.55 बजे बदनावर आएंगे। इन सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। उसके पश्चात वे 6.45 बजे बदनावर से संदला के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 7.10 बजे जनप्रतिनिधियों से भेंट कर रात्रि विश्राम संदला  करेंगे।
           श्री दत्तीगांव 11 जुलाई को प्रातः 10 बजे संदला से बदनावर के लिए प्रस्थान करेंगे । प्रातः 11 बजे बदनावर में गार्डन प्राचीश्री में प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कील कोरोना एवं वर्षा काल की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।  
     अपराहन 3.30 बजे बदनावर से खेराद के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 4 बजे खेरोद एवं सादलपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे सायं 6 बजे खेरोद से बदनावर के लिए प्रस्थान कर स्थानीयजनों से भेंट कर रात्रि 9 बजे संदला के लिए प्रस्थान व रात्रि विश्राम करेंगे। 12 जुलाई को आरक्षित रहेंगा। 13 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे मुथान में ग्रामीण मण्डल की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे मुथान से प्रस्थान कर 2 बजं दत्तीगांव आऐंगे एवं स्थानीयजनों तथा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसी दिन वे सायं 6 बजे दत्तीगांव से भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

No comments:

Post a Comment