HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 25 July 2020

पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने के लिए व्यू प्वाइंट निर्माण,पोंड की साफ सफाई के साथ ही कमल कुमुदिनी लगाने, हट बनाने,केक्टस गार्डन बनाने और अतिक्रमण हटाने के कलेक्टर के निर्देश

पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने के लिए व्यू प्वाइंट निर्माण,पोंड की साफ सफाई के साथ ही कमल कुमुदिनी लगाने, हट बनाने,केक्टस गार्डन बनाने और अतिक्रमण हटाने के कलेक्टर के निर्देश

धार कलेक्टर आलोक कुमार  सिंह ने किया माण्डू क्षेत्र का भ्रमण

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
                  धार -  कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने शनिवार को मांडू क्षेत्र का भ्रमण किया उन्होंने यहां पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करने के लिए व्यू प्वाइंट निर्माण,पोंड की साफ सफाई के साथ ही कमल कुमुदिनी लगाने, हट बनाने,केक्टस गार्डन बनाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लुन्हेरा की सराय, काकड़ा खो, दल थम्मन तालाब, जीवाश्म संग्रहालय का भ्रमण किया।
                कलेक्टर ने जनपद पंचायत नालछा के ग्राम सराय में लुन्हेरा की सराय का अवलोकन किया। यहाँ उन्होंने सराय के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि यह सराय सैनिकों और घोड़ो के रहने के लिए बनाई गई थी। इसके पश्चात उन्होंने माण्डू के काकड़ा खो क्षैत्र का निरीक्षण किया। 
          उन्होंने मोके पर पटवारी को निर्देश दिए हैं कि व्यूह पॉइंट पर किये गए अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाए। अतिक्रमण से पर्यटन प्रभावित होता है। इसके बाद श्री सिंह ने ग्राम मेहंदी खेड़ी के दलथम्मन तालाब का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अश्वमघा जीवाश्म संग्रहालय का निरीक्षण किया।
              यहाँ उन्होंने निर्देश दिए कि यहां के पानी के पाउंड में कमल या कमुदनी के पौधे लगाए जाएं साथ ही उसमे मछलियां भी डाली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पाउंड की साफ-सफाई नियमित की जाए। उन्होंने परिसर में बनाए गए कार्यक्रम स्थल को देखा और इंजीनियर को निर्देश दिए कि दर्शकों के लिए यहां पर अच्छी क्वालिटी का शेड लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि जहा साइट डेवलपमेंट करे वहां पार्किंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही परिसर में कुछ पेड़ लगाए जाए, जो बड़े होने पर यहाँ आने वाले पर्यटकों के बैठने के काम आए। उन्होंने व्यूह पॉइंट को देखा ओर सभी व्यूह पॉइंट पर दीवार तथा रेलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने डायनासोर के अंडों के फॉसिल्स देखे और भवन में एक दरवाजे को बड़ा करने के लिए कहा।
            कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि परिसर में एक कैक्टस के गार्डन का निर्माण किया जाए, जिससे यहां आकर्षण का केंद्र बड़े। उन्होंने यहां मौजूद म्यूजिकल स्टोन को बजाकर देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि जीवाश्म संग्रहालय के ऊपरी हिस्से पर ग्लास रम बनवाया जाए तथा पीछे के परिसर में एक हट बनाया जाए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सन्तोष वर्मा साथ थे

No comments:

Post a Comment