HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 11 July 2020

केबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के धार जिले व बदनावर प्रथम आगमन पर धुमधाम से निकली स्वागत रैली

केबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के धार जिले व  बदनावर प्रथम आगमन पर  धुमधाम से निकली स्वागत रैली

स्वागत रैली 60 किलोमीटर तय करने में 16 घंटे लगे विभिन्न गांवो में  जगह जगह हुआ स्वागत लगभग 100 स्वागत मंच व सैकड़ो वाहन थे 

संजय शर्मा संपादक 
हैलो धार पत्रिका 
          धार / बदनावर - दत्तीगांव भोपाल से पीथमपुर पहुंचे। जहाँ से स्वागत रैली शुरू हुई। केबिनेट मंत्री का पीथमपुर से लेकर बदनावर तक रास्तेभर लोगो ने सैकड़ो स्वागत मंच लगाकर सम्मान किया। पीथमपुर, इंडोरामा, सागौर कुटी,  घाटाबिल्लोद, लेबड़, सादलपुर, जुहावदा फाटा, मुसावदा, खेरोद, मनासा, धार फाटा, माकनी, नागदा, दत्तीगारा फाटा, खंडिगारा, भोंईदाफाटा, कानवन बस स्टेंड, अमोदिया फाटा, रिटोडा फाटा, सेमलिया फाटा, छो पुलिया, टोल टैक्स, बोराली, बखतगढ़ फाटा, घटगारा, मालवीय पेट्रोल पंप, पिटगारा में जोरदार पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 
             इस दौरान पूर्व मंत्री रंजना बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष खेमराज पाटीदार , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटोदिया ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश जाट , अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश तोमर, भाजपा जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री  मनोज सोमानी ,पीथमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सजंय वैष्णव, देवेंद्र पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सन्नी रिन, संजय बघेल ,जयदीप पटेल ,पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव, विश्वास पांडे,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा  समेत जिले के नेता साथ मे थे। 
बदनावर पहुंचने पर निकली धुमधाम से रैली, बेजनाथ का लिया आशीर्वाद
            उसके बाद दत्तीगांव का काफिला बड़ी चौपाटी पहुंचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका धुमधाम से स्वागत किया। उसके बाद दत्तीगांव काफिले के साथ श्री बेजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। जहां विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रैली शुरू की। बैंडबाजे व ढोल ढमाको को साथ रैली नगर के बस स्टैंड, आनंदेश्वर मंदिर, अंबेडकर चौराहा, सोमेश्वर चौराहा, दुर्गा चौक, भेरू उखलिया, सभा मंच, पँवार मोहल्ल, मोदी चौराहा, जवाहर मार्ग होता हुआ पुनः अंबेडकर चौराहे पहुंचा। वहाँ से मंडी बायपास रोड़ से होती हुई रैली कृषि उपज मंडी परिसर पहुंची। जहां सभा के साथ समापन हुआ। 
छिंदवाड़ा पर बदनावर भारी है: दत्तीगांव


            सभा को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि गत दिनों कमलनाथ बदनावर आए थे। यहां मीठी व झूठी बाते कर जनता को भृमित करने का का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बदनावर की जनता समझदार है व आपके हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। स्वाभिमान की इस लड़ाई में जीत बदनावर की हुई। उसको अपना हक मिला। दत्तीगांव ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अबकी बार चोट करारी है, छिंदवाड़ा पर बदनावर भारी है। 

             उन्होंने कहा कि पहले व अब में आपको बदलाव स्पष्ट दिखाई देगा। क्षेत्र में विकास के द्वार खुल रहे है। जल्द मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बदनावर ऑएगे व हमे बड़ी सौगातें देंगे। 
               इस दौरान पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रह्लादसिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर कटारा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष क्रमश प्रजेंद्र भट्ट, गजेन्द्रसिंह डोडिया, धर्मेन्द्र राठौड़, पवन डोड़, मुन्नालाल पटेल, गिरधारी जायसवाल, रामेश्वर मुक़ाति, ईश्वरलाल पाटीदार, अशोक सोनी, दिनेश गिरवाल, राजेंद्रसिंह पंवार, रमेशचंद्र यादव, सुभाषचंद्र धोका, प्रेमचंद परमार, मोहनसिंह चौहान, शेखर यादव, रजनीश मालवीय, परमानंद पाटीदार, 
               धर्मेंद्र शर्मा, विक्रम पटेल, नरेंद्र राठौड़, धर्मेंद्रसिंह नाथावत, अल्पसंख्यक नेता शकील खान, विजयसिंह पँवार, ओम बना संदला, सुरेश पटेल, शंकरलाल राव, विनोद नाहर, सुनील मोदी, आत्माराम जाट, शिवरामसिंह रघुवंशी, हितेंद्रसिंह राजपुरोहित, जितेंद्र जाट, नजमु बोहरा, जय सूर्या, योगेश मुकाती, आजाद पटेल, हर्षदीपसिंह चौहान, पंकज ठाकुर, राकेश राठौड़, प्रितेशसिंह पंवार, नारायणसिंह देवड़ा, राजेश होती, जहांगीरलाला, जितेंद्र शर्मा, विनय ठाकुर, समंदरसिंह चावड़ा, महेश रतनसेठ, गिरधारी मंडलोई, राजू मकवाना, प्रवीण चावला समेत, संतोष चौहान, मितेश शर्मा, अनिल वोहरा, कपिल नाहर, हरीश माहेश्वरी, यतेंद्र शर्मा, भूपेंद्रसिंह मस्ताना, जितेंद्र मोदी, पवन चावला, निशांतसिंह भाटी,
                  विजय गोयल, संतोष राव, मनीष गुर्जर, विनोद शर्मा, अनूप जैन, मुकेश बोरझालिया, अक्षय शर्मा, सुमित पँवार, प्रवीण शर्मा, मनीष ठाकुर, केवलसिंह पचकवासा, राकेश माली, जीवन पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी ने किया। आभार वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सराफ ने माना।

No comments:

Post a Comment