ज्ञानेंद्र त्रिपाठी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश में उपाध्यक्ष निर्वाचित
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
भोपाल /धार - नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स नई दिल्ली से संबंध जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आँफ मध्य प्रदेश के चुनाव भोपाल में संपन्न हुए। जिसमें प्रदेश निर्वाचन अधिकारी राम भुवन सिंह कुशवाहा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर धार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है।वही अध्यक्ष पद पर रविंद्र वाजपेयी जबलपुर, महासचिव पद पर डॉ आनंद शुक्ला भोपाल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा भोपाल निर्वाचित हुए। अन्य तीन उपाध्यक्ष मे संदीप गहरवार भोपाल, पंकज पटेरिया जबलपुर, डॉ अजय खेमरिया ग्वालियर, सचिव पद पर सुरेंद्र मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी, आलोक शर्मा, दुष्यंत सिकरवार निर्वाचित घोषित किए गए। साथ 21 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निर्वाचित हुए।
No comments:
Post a Comment