HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 2 June 2020

प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के विकास कार्यो के दम पर हम बदनावर विधानसभा चुनाव 51 हजार मतों से विजय होंगे - राजीव यादव

प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के विकास कार्यो  के दम पर हम बदनावर विधानसभा चुनाव 51 हजार मतों से विजय होंगे -  राजीव यादव

बदनावर में भाजपा कार्यकर्ताओ की साधारण बैठक संपन्न 

संजय शर्मा संपादक 
हेलो धार पत्रिका 
          बदनावर - इस बार उपचुनाव 51 हजार वोट से जितना है। यह हमारा लक्ष्य है। किसी भी कार्यकर्ताओ के सम्मान में कभी कमी नही आएगी। यह बात  भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने नगर मंडल की यहाँ सूरज विधा विहार में बैठक में कही। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में होने वाला उपचुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसमें सभी को मेहनत कर भाजपा को जीताना है। 
       उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जो कार्यकर्ता हमारे साथ आए। उनका हमे स्वागत करना है व उनके साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है। वरिष्ठ नेता मोहनसिंह चौहान, पूर्व सैनिक गोवर्धनलाल शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा पाठक, माधवी कुमार सोलंकी, अशोक सोनी, राजेन्द्र सराफ, राजेंद्रसिंह पँवार, धर्मेंद्र शर्मा, चंद्रभानूसिंह सोलंकी, हेमंत मोदी आदि मंचासीन अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल मंत्री संतोष चौहान ने किया। 
        स्वागत भाषण युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षदीप सिंह चौहान ने दिया। आभार मंडल महामंत्री प्रीतेशसिंह पंवार ने माना। जनसंघ के पूर्व संगठन मंत्री स्वर्गीय हरिसिंह पंवार की जन्म जयंती पर आज यादव बदनावर आए थे। यादव ने पंवार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। बाद में उन्होंने नगर में वरिष्ठजनों से भी मुलाकात की। यह जानकारी प्रवीण चावला ने दी। 
          प्रेस चर्चा में नवागत जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के कामों के दम पर हम बदनावर विधानसभा चुनाव 51 हजार मतों से विजय होंगे यह हमारे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता का भी संकल्प  है। यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कलम के फूल चुनाव चिंह पर मैदान में उतरती है और सभी कार्यकर्ताओं विजय उत्साह रहता है कि कमल का फूल विजय हो। संगठन की कुशल रणनीति एंव  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दम पर बदनावर विधानसभा उपचुनाव  विजय होंगे। 
दत्तीगांव कार्यालय पर भी यादव पहुंचे.स्वागत किया

         भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव आज पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के कार्यालय पर पहुँचे। जहाँ उनका पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अशोक सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, सुरेश पटेल, विजेंद्रसिंह राजपुरोहित, विजय गोयल, दिनेश मालवीय, बल बहादुरसिंह सक्तावत, युवराजसिंह पंवार, विवेक पाटीदार, नजमु बोहरा, हितेंद्रसिंह राजपुरोहित, जितेंद्र जाट, राकेश राठौड़, रणजीत बारोड़, मनोज सोलंकी आदि उपस्थित थे। 
 विधानसभा विस्तारक व मण्डल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

          भाजपा के विधानसभा विस्तारक कमल नयन इंगले व मंडल अध्यक्ष गजेंद्रसिंह डोडिया ने आज ग्रामीण मंडल बदनावर में बखतगढ़ सेक्टर के ग्राम केंद्र बखतगढ़ व बोराली के प्रमुख कार्यकर्ता से मुलाकात की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर बूथ 200 कार्यकर्ता को व्हाट्सएप जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बूथ समिति अध्यक्ष संदीप चौरसिया, रामेश्वर ठेकेदार, कैलाश राठौड़, रामेश्वर मंडी वबोराली ग्राम केंद्र पर जितेंद्र खेनवार, जितेंद्र जाट, महेश दांगी, सर्वेसिंह दांगी, योगेश मुकाती, महेश राणावत, महेश भाटी, नरेंद्रसिंह तंवर, अरविंद सिंह कच्छावा आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment