HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 23 June 2020

वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में अग्रवाल भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर बागी बनकर चुनाव लड़कर 31000 वोट प्राप्त करने वाले राजेश की हुई घर वापसी

वर्ष 2018  विधानसभा चुनाव में अग्रवाल भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर बागी बनकर चुनाव लड़कर 31000 वोट प्राप्त  करने वाले राजेश की हुई घर वापसी

 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय राजेश अग्रवाल को मनाने दो बार आए तब माने राजू सेठ

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व पूर्व विधायक दत्तीगांव की उपस्थिति में भाजपा में हुए शामिल

संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
      बदनावर - भाजपा से बागी होकर वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव लड़े पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर राजेश अग्रवाल की भाजपा में घर वापसी हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में अग्रवाल आज भाजपा में वापस शामिल हुए।
          बैठक में विजयवर्गीय ने अन्य वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, खेमराज पाटीदार, मनोज सोमानी, महेंद्र सिंह चाचू बना , प्रह्लादसिंह सोलंकी आदि कई नेताओं की मौजूदगी में राजेश अग्रवाल को भगवा दुपट्टा पहनाकर तथा पुष्पामालाओं से स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल किया। इसी के साथ अग्रवाल के हजारों समर्थकों को भी लिए जाने की घोषणा की गई।
             आगामी बदनावर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए अग्रवाल की वापसी से भाजपा को बड़ी राहत मिली है। आने वाले दिनों में भाजपा को इसका फायदा होगा। भाजपा नेताओं ने अग्रवाल को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि अग्रवाल ने चुनाव में 30 हजार से अधिक वोट लाकर अपनी ताकत दिखाई थी। वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में बागी राजेश अग्रवाल को मनाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बदनावर आकर काफी प्रयास किया जिसमें बाद भी नाकामी हासिल हुई विजयवर्गीय को राजेश मिले तक नही खाली हाथ लौट थे उस समय लेकिन समय समय की बात है अब विजवर्गीय ने राजेश अग्रवाल की  सम्मानजनक घर वापसी हुई है।
           विजयवर्गीय ने बदनावर की जनता से कहा कि इस बार आप एक वोट देंगे तो आप को कैबिनेट स्तर के दो मंत्री मिलेंगे। उन्होंने इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कहते  अग्रवाल तथा उनके समर्थकों को खुश कर दिया।
                 कैलाशजी के संक्षिप्त उद्बोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारी हर्ष ध्वनि की। उन्होंने यहां तक कहा कि जैसा आकाश है वैसा राजेश है। दोनों का मेरे लिए क्या महत्व है, यह आप अच्छी तरह जान सकते हैं। बाद में मंडल की बैठक के दौरान अग्रवाल को भगवा दुपट्टा ओड़ाकर वह हार फूलों से स्वागत कर पार्टी में शामिल कर लिया गया। इसी के साथ उनके हजारों समर्थकों को भी शामिल किया गया।
           पिछले विधानसभा चुनाव में अग्रवाल भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर बागी बनकर चुनाव लड़े थे और 31000 वोट प्राप्त कर कांग्रेस व भाजपा को चौंका दिया था तब से ही दोनों दलों की निगाह अग्रवाल पर गढ़ी थी। इन कार्यक्रमों में पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत नदारत रहे। यह चर्चा का विषय रहा।

No comments:

Post a Comment